30 दिसंबर की मोहलत के बावजूद केंद्र सरकार ने लाखों खाताधारकों को तगड़ा देते हुए बैंकों-डाकघरों में पुराने नोट जमा कराने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
2 of 7
डाकघर में पसरा सन्नाटा
- फोटो : File Photo
लघु बचत योजनाओं में पैसा जमा करवाने वाले लाखों खाता धारकों को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। बुधवार से केंद्र सरकार ने लघु बचत योजनाओं के खातों में 500, 1000 के पुराने नोट जमा करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के भी सभी डाक और बैंक प्रबंधनों को पुराने नोट जमा नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। बुधवार दोपहर को आरबीआई के आदेश मिलते ही हिमाचल में पुराने नोट लेकर लघु बचत योजनाओं में उन्हें जमा करने का काम बंद कर दिया है।
4 of 7
- फोटो : File Photo
आरबीआई ने देशभर के राष्ट्रीयकृत बैंकों और डाकघरों में 30 दिसंबर तक अपने खातों में पुराने नोट जमा करवाने की मोहलत दी हुई है, लेकिन बुधवार को आरबीआई की ओर से लघु बचत योजनाओं में पुराने नोट नहीं होने के आदेश जारी होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : File Photo
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने पुराने नोटों को बदलवाने के लिए लगी लाइनों में खड़े रहने से परहेज करने के लिए लघु बचत योजनाओं में पुरानी करेंसी को जमा करने के लिए रखा था। केंद्र सरकार की नई व्यवस्था से ऐसे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : File Photo
प्रदेश में स्थित दो बड़े केंद्रीय सहकारी बैंकों में केंद्र सरकार ने पहले ही पुराने नोट जमा नहीं करने का फैसला लिया है। अब लघु बचत योजनाओं के खातों को भी इस दायरे में लाकर सरकार ने प्रदेश के लाखों लोगों को बड़ा झटका दिया है।
रिक्यूरिंग डिपॉजिट अकाउंट (आरडी), टाइम डिपॉजिट अकाउंट (टीडी), मनथली इन्कम स्कीम अकाउंट (एमआईएस), सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस), पब्लिक प्रोबिडेंट फंड अकाउंट (पीपीएफ), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी), किसान विकास पत्र (केवीपी) और सुकन्या समृद्धि अकाउंट में अब 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा नहीं होंगे।