महिला को बेटी क्या पैदा हुई देवर ने उसकी बुरी तरह से हॉकी से पिटाई कर दी। इस कांड में उसके दोस्त ने भी साथ दिया, देखिए
विज्ञापन
2 of 9
Patiala News
मामला पंजाब के पटियाला का है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि नाभा गेट स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर एक महिला को दो युवक हाकियों के साथ पीट रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
Patiala News
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस महिला के साथ मारपीट हुई, वह मीना कश्यप (25) है और छोटी बारादरी में कोका कोला एजेंसी के पास इलाके में रहने वाली है।
4 of 9
Patiala News
मारपीट करने वालोें में देवर कमलजीत सिंह व देवर का दोस्त गौरववीर सिंह हैं। मीना के मायका परिवार के मुताबिक मीना की शादी दलजीत सिंह के साथ हुई थी और वह कोई काम नहीं करता है।
विज्ञापन
5 of 9
Patiala News
शादी के बाद उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया। जिसे ससुराल परिवार ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। ऊपर से उनकी लड़की मीना को दहेज के लिए परेशान करने लगे। इस पर पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे और इस संबंधी केस वुमन थाना में भी चला।
विज्ञापन
6 of 9
Patiala News
वीरवार को किसी कारण मीना अपने ससुराल परिवार गई, वहां उसके देवर कमलजीत सिंह ने अपने दोस्त गौरववीर सिंह के साथ मिलकर उसे सरेआम पीटा। मीना अपनी जान बचा कर फर्नीचर की दुकान पर आ गई।
विज्ञापन
7 of 9
Patiala News
वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर महिला के देवर, देवर के दोस्त समेत पति के खिलाफ मारपीट, धमकियां देने, शारीरिक छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला को ससुराल वालों की ओर से दहेज के लिए तंग परेशान किया जा रहा था।
8 of 9
Patiala Nvws
यह सारी मारपीट एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। देवर ने इस दौरान अपनी भाभी से शारीरिक छेड़छाड़ भी की।
थाना दो नंबर डिवीजन के इंचार्ज सुरिंदर कुमार भल्ला ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच के बाद और महिला के बयान पर देवर, उसके दोस्त समेत पति दलजीत सिंह को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद कर लिया है। देवर व उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।