गुरदासपुर के SP सलविंदर सिंह साथियों समेत फिर किडनैप हो गए। हैरान मत हों, ये क्राइम सीन एनआईए की टीम ने दोहराया तो ये सवाल उभरे। देखिए, सवाल? -रिपोर्ट/सुरिंदर पाल, जालंधर।
विज्ञापन
क्या ये 8 सवाल गुरदासपुर के SP को मुसीबत में डाल सकते हैं?
2 of 11
सच कौन छुपा रहा है?: एसपी सलविंदर सिंह ने कहा कि वह अक्सर दरगाह जाते थे। नए साल के कारण वह वहां माथा टेकने के लिए गए थे। सवाल उठता है कि अगर एसपी सही हैं तो सोमराज झूठ क्यों बोल रहा है कि एसपी पहली बार दरगाह में आए थे।
विज्ञापन
क्या ये 8 सवाल गुरदासपुर के SP को मुसीबत में डाल सकते हैं?
3 of 11
अलग-अलग समय: एसपी के मुताबिक वह रात 11 बजे दरगाह से निकले और आतंकियों ने उन्हें अगवा कर लिया जबकि सोमराज का कहना है कि एसपी सलविंदर सिंह 9.30 बजे ही दरगाह से चले गए थे।
क्या ये 8 सवाल गुरदासपुर के SP को मुसीबत में डाल सकते हैं?
4 of 11
क्यों गायब था गनमैन : एसपी बिना गनमैन के पाक सीमा से 10 किलोमीटर दूरी पर रात को क्यों गए
विज्ञापन
क्या ये 8 सवाल गुरदासपुर के SP को मुसीबत में डाल सकते हैं?
5 of 11
नीली बत्ती क्यों लगाई: एसपी ने अपनी निजी गाड़ी पर नीली बत्ती क्यों लगा रखी थी। कानूनन वह नीली बत्ती नहीं लगा सकते थे। इसी कारण उनकी गाड़ी नाके पार करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
क्या ये 8 सवाल गुरदासपुर के SP को मुसीबत में डाल सकते हैं?
6 of 11
सुबह डेरे क्यों गए साथी: एसपी का कुक मदन गोपाल और सुनार राजेश वर्मा वीरवार सुबह दरगाह गए थे तो शाम को दोबारा वहां क्यों गए। इसका जवाब भी एसपी के पास नहीं है।
विज्ञापन
क्या ये 8 सवाल गुरदासपुर के SP को मुसीबत में डाल सकते हैं?
7 of 11
ड्राइवर की गैर मौजूदगी: एसपी के पास सरकारी गाड़ी चलाने के लिए ड्राइवर है तो वह उसे साथ लेकर क्यों नहीं गए। 31 दिसंबर को धुंध में उनको खुद गाड़ी चलाने में रिस्क क्यों महसूस नहीं हुआ।
क्या ये 8 सवाल गुरदासपुर के SP को मुसीबत में डाल सकते हैं?
8 of 11
क्यों रोकी गई गाड़ी: एसपी सलविंदर सिंह और उनके साथी राजेश वर्मा को जब लगा कि आतंकियों ने उन्हें घेर लिया है तो उन्होंने गाड़ी दौड़ाई क्यों नहीं।
क्या ये 8 सवाल गुरदासपुर के SP को मुसीबत में डाल सकते हैं?
9 of 11
संख्या बताने में फेल: एसपी, मदन गोपाल और राजेश वर्मा अभी तक आतंकियों की संख्या बताने में असफल रहे हैं। एक एसपी की नजर से संख्या का बच जाना भी हैरानी भरा है।
क्या ये 8 सवाल गुरदासपुर के SP को मुसीबत में डाल सकते हैं?
10 of 11
टीम ने फिर से उस इलाके में छानबीन की, जहां से एसपी को आतंकियों ने अगवा कर लिया था। दरगाह के सेवादार बाबा सोमराज के फिर से बयान लिए गए। एनआईए की टीम ने एसपी सलविंदर सिंह व उसके कुक को अपनी गाड़ी में ही बैठा रखा था। हर मोड़ पर पहुंचने का वक्त नोट किया गया।
क्या ये 8 सवाल गुरदासपुर के SP को मुसीबत में डाल सकते हैं?
11 of 11
टाइमिंग के साथ-साथ एसपी सलविंदर सिंह, सुनार राजेश वर्मा के मोबाइल की टावर लोकेशन भी मैच की गई। दो घंटे के वक्त का फर्क सामने आ रहा है, जिसे लेकर एनआईए की टीम उलझ गई है। एनआईए के डीजी शरद कुमार ने भी इस इलाके का दौरा किया।