फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में उठे सवाल, आखिर दो घंटे कहां रहे SP सलविंदर?

Fri, 08 Jan 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
एयरबेस पर आतंकी हमले की जांच कर रही एनआईए की टीम की जांच में एसपी सलविंदर सिंह के बयानों पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। देखिए, क्या कहती है जांच?
विज्ञापन

जांच में उठे सवाल, आखिर दो घंटे कहां रहे SP सलविंदर?

2 of 8
एनआईए की टीम ने बुधवार को एसपी, उनके साथियों और उस दरगाह के केयरटेकर से पूछताछ की है जहां एसपी बीते वीरवार रात माथा टेकने गए थे। इनके बयानों में विरोधाभास मिला है।
विज्ञापन

जांच में उठे सवाल, आखिर दो घंटे कहां रहे SP सलविंदर?

3 of 8
दरगाह के केयरटेकर सोमराज का कहना है कि 31 दिसंबर वीरवार को एसपी सलविंदर सिंह के साथी राजेश वर्मा और कुक मदन गोपाल ने दो बार दरगाह का दौरा किया। वे दोनों सुबह दरगाह आए थे और शाम को एसपी सलविंदर के साथ।

जांच में उठे सवाल, आखिर दो घंटे कहां रहे SP सलविंदर?

4 of 8
सोमराज के अनुसार वह रात करीब साढ़े आठ बजे दरगाह बंद कर देता है लेकिन वीरवार को एसपी ने उन्हें फोन कर देर तक दरगाह खुली रखने को कहा। करीब 9 बजे एसपी सलविंदर, राजेश और मदन गोपाल के साथ आए और चादर चढ़ाकर चले गए।
विज्ञापन

जांच में उठे सवाल, आखिर दो घंटे कहां रहे SP सलविंदर?

5 of 8
सोमराज ने बताया कि एसपी सलविंदर वीरवार रात 9.30 बजे दरगाह से रवाना हो गए थे। दरगाह के पास ही रात 11.30 बजे एसपी व साथियों का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि एसपी दो घंटे कहां रहे।

विज्ञापन

जांच में उठे सवाल, आखिर दो घंटे कहां रहे SP सलविंदर?

6 of 8
सोमराज ने बताया कि इससे पहले उसने एसपी सलविंदर और राजेश को कभी दरगाह पर नहीं देखा जबकि एसपी लगातार यही कहते रहे हैं कि वह अक्सर पंज पीर दरगाह पर माथा टेकने आते थे। बुधवार को एनआईए टीम एसपी सलविंदर और उनके कुक को पंजपीर दरगाह लेकर पहुंची।

विज्ञापन

जांच में उठे सवाल, आखिर दो घंटे कहां रहे SP सलविंदर?

7 of 8
सलविंदर 31 दिसंबर की रात इसी दरगाह में पहुंचे थे और लौटते वक्त आतंकियों ने उनका अपहरण कर लिया था। एनआईए सलविंदर को उसी रूट से वापस लाई, जिससे वह वापस आ रहे थे। गुरदासपुर से पठानकोट, फिर कठुआ से पंजपीर दरगाह। यहां से कोलिया मोड़ और फिर वापस पठानकोट।

विज्ञापन

जांच में उठे सवाल, आखिर दो घंटे कहां रहे SP सलविंदर?

8 of 8
गौरतलब है कि एसपी सलविंदर सिंह और उनके दोस्त राजेश वर्मा से मंगलवार रात एनआईए ने कई घंटे पूछताछ की थी। एसपी सलविंदर, उनके कुक मदन गोपाल और दोस्त राजेश वर्मा के घर एनआईए की टीम पहुंची। इसके बाद एनआईए एसपी सलविंदर को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें