फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलविंदर के घर पहुंची NIA, एसपी को मिल सकती बड़ी राहत

Wed, 20 Jan 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की जांच में जुटी एनआईए की टीम एसपी सलविंदर सिंह के अमृतसर स्थित घर पहुंची। संकेत मिले हैं कि एसपी को बड़ी राहत मिल सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

सलविंदर के घर पहुंची NIA, एसपी को मिल सकती बड़ी राहत

2 of 6
अमृतसर स्थित जयसिंह चौक में सलविंदर के घर में पत्नी किरण बीर कौर, बेटी रमणप्रीत कौर, बेटे हरमणदीप सिंह से एक घंटा पूछताछ की। उनसे पूछताछ के बाद टीम ने मोहल्ले के कुछ लोगों से सलविंदर सिंह के अतीत के बारे में पूछा।

विज्ञापन

सलविंदर के घर पहुंची NIA, एसपी को मिल सकती बड़ी राहत

3 of 6
रवाना होने से पहले जब एनआईए टीम से जांच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब देने से इंकार कर दिया। एनआईए की टीम के साथ थाना सी डिवीजन पुलिस के दो अधिकारी भी थे, लेकिन पूछताछ में उन्हें शामिल नहीं किया गया।

सलविंदर के घर पहुंची NIA, एसपी को मिल सकती बड़ी राहत

4 of 6
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी सलविंदर के परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ में एनआईए टीम के हाथ कुछ ठोस सबूत लगे हैं। सबूतों के आधार पर सलविंदर सिंह का कई ड्रग तस्करों से संबंध होने की बात सामने आ रही है। हालांकि आतंकी हमले से उन्हें क्लीन चिट मिल सकती है।

विज्ञापन

सलविंदर के घर पहुंची NIA, एसपी को मिल सकती बड़ी राहत

5 of 6
सूत्रों का कहना है कि पहचान छिपाने को आतंकियों ने खुद को ड्रग्स और गोल्ड स्मगलर बताया। एनआईए को संदेह है कि इसी वजह से एसपी सलविंदर अपने दोस्त राजेश को ले गया था। एजेंसी यह पता लगा रही है कि क्या वर्मा सोने की डील के इरादे से सलविंदर के साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलविंदर के घर पहुंची NIA, एसपी को मिल सकती बड़ी राहत

6 of 6
गौरतलब है कि सलविंदर के संबंध में उनके रसोइये और उस मजार के केयरटेकर से भी पूछताछ की जा चुकी है, जहां से लौटते वक्त आतंकियों ने एसपी और उनके साथियों को अगवा किया था। जांच में सलविंदर को हीरे और सोने के पेमेंट के संबंध में किसी तरह के संकेत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें