पठानकोट आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की मदद के आरोपों से घिरे SP सलविंदर की बेटी उनके समर्थन में आ गई है। वे बोलीं, मेरे पापा बेकसूर हैं। देखिए, क्या बोली वों?
विज्ञापन
सामने आई SP सलविंदर की बेटी, 'मेरे पापा बेकसूर'
2 of 7
एसपी सलविंदर सिंह, जोकि अब पीएपी के असिस्टेंट कमांडेंट है। उनका घर अमृतसर के चौकजयसिंह में है, जहां उनकी मां हरबंस कौर, पत्नी करणबीर कौर, दो बेटियां रवनीत कौर, नवलीन कौर और एक बेटा करणबीर सिंह है। बेटी रवनीत कौर कहती हैं कि उन्हें अपने पापा पर गर्व है।
विज्ञापन
सामने आई SP सलविंदर की बेटी, 'मेरे पापा बेकसूर'
3 of 7
NIA की जांच में सलविंदर सिंह पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए रवनीत कौर कहती हैं कि मेरे पापा, आज जिंदा है तो उन पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। उन पर इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए। अगर आतंकवादी उन्हें मार देते तो शहीदों में नाम जुड़ जाता।
सामने आई SP सलविंदर की बेटी, 'मेरे पापा बेकसूर'
4 of 7
दरगाह संचालक सोम के बयान पर सवाल उठाते हुए रवनीत ने कहा कि मेरे पापा बहुत धर्म और इंसानियत में विश्वास रखने वाले हैं। मेरे पापा हर साल अजमेर शरीफ में माथा टेकने के लिए जाते हैं। हमने घर पर भी पीर बाबा की जगह बनाई हुई है। उस रात भी वह दरगाह पर माथा टेकने गए थे।
विज्ञापन
सामने आई SP सलविंदर की बेटी, 'मेरे पापा बेकसूर'
5 of 7
सलविंदरसिंह के पड़ोसी भी उन्हें पूरी तरह से निर्दोष मानते हैं। उनके घर के पास रहने वाले सतिंदर सिंह का कहना है कि वह सलविंदर को लगभग 40 सालों से जानते हैं। सलविंदर भगवान को मानने वाले व्यक्ति हैं। वह अपने देश के लिए कुर्बान होने का जज्बा रखते हैं। शुक्र है कि आज वो जिंदा हैं।
विज्ञापन
सामने आई SP सलविंदर की बेटी, 'मेरे पापा बेकसूर'
6 of 7
गौरतलब है कि सलविंदर सिंह पंजाब पुलिस में 1986 में बतौर एएसआई शामिल हुए थे। यह नौकरी उन्हें अनुकंपा के आधार पर मिली थी, क्योंकि उनके पिता निर्मल जीत सिंह 1965 की जंग में शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत 1969 में पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया था।
सलविंदर सिंह पंजाब पुलिस में अब तक की नौकरी में ज़्यादातर सीमांत ज़िलों में तैनात रहे। सलविंदर अमृतसर में डीएसपी और तरनतारन, गुरदासपुर जिले के एसपी रह चुके हैं। हमले से दो दिन पहले ही उनका तबादला पंजाब आर्म्ड पुलिस की 75वीं बटालियन में असिस्टेंट कमाडेंट के पद पर हुआ।