फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव का पतंजलि रेस्टोरेंट लेकिन अंदर बैठ कर खाना होगा मंहगा, हर एक चीज की कीमत देखिए

Wed, 19 Apr 2017 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
बाबा रामदेव का पतंजलि रेस्टोरेंट
योगगुरू बाबा रामदेव के पतंजलि ब्रैंड ने अपना पहला रेस्ट्रोरेंट खोल दिया है लेकिन इसमें आम आदमी के लिए खाना थोड़ा महंगा पड़ सकता है, यहां देखिए पनीर टिक्के से लेकर गुलाब जामुन तक की कीमत...
विज्ञापन

2 of 11
Patanjali opens its first vegetarian restaurant
चंडीगढ़ के पास जीरकपुर में पौष्टिक के नाम से पतंजलि ने अपना पहला रेस्‍टोरेंट खोला है। यह पूरी तरह से शाकाहारी रेस्‍टोरेंट है और और इसे बेहद आधुनिक रूप दिया गया है। यह रेस्‍टोरेंट कई दिनों से चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 11
Patanjali opens its first vegetarian restaurant
अभी रेस्टोरेंट की साफ्ट लांचिंग की गई
बताया जा रहा है कि अभी रेस्टोरेंट की साफ्ट लांचिंग की गई है। लेकिन, आने वाले दिनों में बाबा रामदेव खुद आकर इसकी फिर से लांचिंग कर सकते हैं। रेस्टोरेंट के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बताया कि यहां की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां पौष्टिक खाना दिया जाता है।

4 of 11
बाबा रामदेव का पतंजलि रेस्टोरेंट
बाबा रामदेव ने डिजाइन किया रेस्तरां
रेस्टोरेंट के प्रबंधकों के मुताबिक रेस्तरां का मेन्यू कार्ड से लेकर सीटिंग तक का अरजेमेंट बाबा राम देव के निर्देशों के अनुसार किया गया। अंदर का डिजाइन पूरी तरह से लकड़ी से तैयार किया गया है। जिसमें खाना खाते समय आप को घर के अहसार का अनुभव होगा।
 
विज्ञापन

5 of 11
बाबा रामदेव का पतंजलि रेस्टोरेंट
खाने में मिलेंगी ये सभी चीजे
रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों को पनीर टिक्का से हनी चिल्ली पोटेटो, तंदूरी वेज पेलेटर, लौकी के कबाब मिलेगा। जिनमें घर जैसा जायका होगा।
 
विज्ञापन

6 of 11
बाबा रामदेव का पतंजलि रेस्टोरेंट
रेस्टोरेंट में शाकाहारी खाना ही परोसा जाएगा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पौष्टिक रेस्टोरेंट में शाकाहारी खाना ही परोसा जाएगा। साथ ही यहां आने वाले ग्राहकों को आयुर्वेद पद्धति पर खरा उतरने वाला ही खाना मिलेगा। पौष्टिक रेस्टोरेंट की थीम पूरी तरह घरेलू स्टाइल में की गई है।
विज्ञापन

7 of 11
Patanjali opens its first vegetarian restaurant
इस रेस्टोरेंट में मैदे और रंगों का प्रयोग नहीं किया जाता है
खानों की खास बात यह भी है कि इस रेस्टोरेंट में मैदे और रंगों का प्रयोग नहीं किया जाता है। साथ ही हर रोज ताजा खाना ही तैयार किया जाता है। इसके साथ ही इस रेस्टोरेंट के मेन्यू में ज्यादातर खानों के नाम पतंजलि के नाम से ही शुरू होते हैं। रेस्टोरेंट में 58 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकते हैं।

8 of 11
पतंजलि ने खोला पहला रेस्टोरेंट
इस रेस्टोरेंट में ज्यादातर चीजें लकड़ी से बनी हुई हैं और बर्तन मिट्टी समेत तांबे के हैं। वहीं, लाइटिंग से लेकर डिजाइन में पतंजलि ब्रांड का कलर झलकता है।

9 of 11
Patanjali opens its first vegetarian restaurant
मेन्यू कार्ड पर दी गई है स्वस्थ रहने की टिप्स
रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों को दिए जाने वाले मेन्यू कार्ड पर आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव का फोटो है। जिसमें लोगों को स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए हैं।
 

10 of 11
balkrishan
आचार्य बालकृष्ण की ओर से लिखा गया है कि अच्छी सेहत वरदान नहीं है, बल्कि हमारे दिन प्रतिदिन के खान पान पर निर्भर करती है। वहीं, बाबा रामदेव पतंजलि विश्व भर में भारत की प्राचीन धरोहर आयुर्वेद का एंबेसडर हैं। इस नए रेस्टोरेंट में वे सभी पौष्टिक खाने मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

11 of 11
बाबा रामदेव का पतंजलि रेस्टोरेंट
होटल के अंदर खाेला गया है रेस्‍टोरेंट 
यह रेस्‍टोरेंट जीरकपुर के बलटाना में खुला है। यह एक होटल के अंदर में खाेला गया है। यह होटल बलटाना क्षेत्र के कलगीधर इनक्‍लेव में है। रेस्‍टोरेंट में इसमें स्‍वामी रामदेव और आचार्य बाल‍किशन की तस्‍वीर के साथ उनके संदेश भी लगे हुए हैं। रेस्‍टोरंट के साथ ही पतंजलि प्रोडक्‍ट का स्‍टोर भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें