फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी बोली- मोदी जी मुझे बॉर्डर पर भेजो, एक नहीं 50 सिर लाऊंगी

Thu, 04 May 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
'मोदी जी मुझे बॉर्डर पर भेजो, एक नहीं 50 सिर लाऊंगी'
'अगर सरकार पाकिस्तान को सबक नहीं सिखा सकती तो मुझे पति की हत्या का बदला लेने की इजाजत दे।'
विज्ञापन

2 of 8
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
ये कहना है शहीद परमजीत सिंह की पत्नी का। कहा कि उन्हे पति की शहादत पर नाज है, लेकिन इसका बदला चाहती हूं। अगर सरकार पाकिस्तान को सबक नहीं सिखा सकती तो मुझे पति की हत्या का बदला लेने की इजाजत दे। 
 
विज्ञापन

3 of 8
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
सरकार ने एक बार कहा था कि अगर पाकिस्तान हमारे एक सैनिक की हत्या करता है या उसका सर काटता है तो दुश्मन के 10 सैनिकों को इसका बदला चुकाना होगा, लेकिन आज क्या हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी तो बिल्कुल चुप बैठे हैं, अब क्या कर लिया उन्होंने पाकिस्तान का।

4 of 8
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सैक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों के हाथों शहीद हुए नायब सूबेदार परमजीत सिंह की पत्नी ने कहा कि मोदी जी अगर आप से नहीं होती कार्रवाई तो मुझे भेजे एल.ओ.सी. पर एक नहीं 50 पाकिस्तानियों के सिर काटकर लेकर आऊंगी।
विज्ञापन

5 of 8
जवानों के शव के साथ बर्बरता
42 वर्षीय परमजीत सिंह सेना की 22वीं सिख इंफैंट्री में थे। वे अपने पीछे माता-पिता के अलावा पत्नी, एक बेटा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। 17 वर्षीय बड़ी बेटी सिमरनदीप कौर मैट्रिक, 13 वर्षीय बेटी खुशदीप कौर और 10 वर्षीय बेटा साहिलदीप सिंह श्री गोइंदवाल साहिब में पढ़ाई करते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
वहीं शहीद के भाई रंजीत सिंह ने कहा कि भारत सरकार को हर शहीद की शहादत का हिसाब देना होगा। हर बार मात्र वोट की राजनीति करने वाले नेता ही वीर जवानों के इस हश्र के जिम्मेदार हैं। सरकार को एक के बदले पाकिस्तानी सैनिकों के 10 सिर लाने चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 8
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
शहीद परमजीत के गांव वालों ने मांग की कि जैसे सरबजीत सिंह कि परिजनों को सरकार ने एक करोड़ की आर्थिक सहायता दीं थी, उसी प्रकार शहीद परमजीत सिंह के परिजनों को भी एक करोड़ की सहायता राशि बतौर मुआवजा प्रदान की जाए।
विज्ञापन

8 of 8
पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में मारे गए परमजीत सिंह
सरकार शहीद के बच्चों की शिक्षा और परवरिश की सारी जिमेदारी उठाए। इतना ही नहीं गांव में शहीद परमजीत सिंह के नाम पर स्टेडियम का निर्माण भी कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें