फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में रखा सिलेंडर लीक होता रहा, फटा तो मच गई तबाही, 7 लोगों की मौत

Tue, 24 Oct 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Panchkula Blast
एक घर में रखा सिलेंडर लीक हो रहा था। घर की खिड़कियां-दरवाजे बंद पड़े थे। जब गैस को बाहर निकलने की जगह नही मिली तो बड़ा धमाका हो गया। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 10
Panchkula Blast
धमाका हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-10 में एक कोठी में दिवाली के एक रात पहले हुआ था। इस धमाके के बाद अस्पतालों में इलाज में हुई देरी और अनदेखी के कारण सात झुलसे लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 10
Panchkula Blast
बुधवार रात दीपावली से महज एक दिन पहले सेक्टर-10 के मकान नंबर-702 में गेट खोलते ही एक के बाद एक दो धमाके हुए और नीली आग की चपेट में नौ लोग आ गए। आग की चपेट में आने से 30 फीसदी से 90 फीसदी तक कई लोग जल गए थे। 

4 of 10
Panchkula Blast
धमाके में झुलसे मरीज एक के बाद एक अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भटकते रहे। लेकिन उन्हें कहीं भी सही इलाज नहीं मिला। यही कारण है कि मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता चला गया। मरीज कहीं रेफर किए जाते रहे तो कहीं खुद वह बेहतर इलाज के लिए गए। 
विज्ञापन

5 of 10
panchkula cylinder blast
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि इस घटना के पीड़ितों को देखने या परिवारों की सहायता के लिए पुलिस और विधायक के अलावा प्रशासन का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। जिस शहर में ऐसे हादसे में सात लोगों की मौत हो चुकी है, वहां आखिरकार प्रशासन की क्या जिम्मेदारी बनती है, यह प्रशासन को पता होना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 10
Panchkula Blast
मौत के इस मंजर को देख अनमोल के दोस्तों, परिजनों और सेक्टरवासियों के आंसू नहीं थम रहे। 22 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनमोल सहित सभी पीड़ित परिवारों ने इन मौतों के लिए अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पिछले 24 घंटे में इस घटना में जख्मी मकान मालिक अजीत चौधरी, अनमोल और सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत मैनेजर जिग्नेश की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

7 of 10
Panchkula Blast
अनमोल की मौत के लिए उसके मामा एसके सिंगला ने अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंचकूला के सिविल अस्पताल में भी मदद के लिए अनमोल गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। जीएमसीएच-32 और सेक्टर-33 के निजी अस्पताल पर भी लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रुपये खर्च करने के लिए तैयार होने के बावजूद निजी अस्पतालों में भी इलाज की जगह इन्फ्रास्ट्रक्चर का हवाला दिया जाता है। अब तक इस हादसे में एचआर शर्मा, आरसी शर्मा, अजीत चौधरी, अनमोल और जिग्नेश की मौत हो चुकी है। घटना में जख्मी हुए अन्य तीन लोगों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। 

8 of 10
Panchkula Blast
आईटी कंपनी के मैनेजर था जिग्नेश 
पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित आईटी कंपनी में बतौर मैनेजर कार्यरत जिग्नेश की मौत के बाद सोमवार दोपहर बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया। जिग्नेश इसी घटना में जख्मी हुए एचआर शर्मा के घर पर किरायेदार के तौर पर रह रहे थे। घटना के दिन उनके साथ साथ वह भी पड़ोस में होने वाली गैस लीकेज की बात सुनकर देखने पहुंचे थे। 

9 of 10
गैस सिलेंडर फटने से घायल अनमोल जिनकी सोमवार को मौत हो गई, की फाइल फोटो ।
बाल बाल बच गए अनमोल के पिता 
अनमोल के पिता टीवी गर्ग जीसीजी-42, चंडीगढ़ में कॉमर्स के प्रोफेसर हैं, जो इस हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। दरअसल, जिस वक्त यह घटना हुई बुधवार रात वह फायर ब्रिगेड के नंबर पर फोन कर रहे थे, लेकिन खराब नेटवर्क होने की वजह से वह सड़क पर थोड़ी दूर आगे चले गए और इसी दौरान धमाके हुए। अनमोल और प्रियांषु की मां की उस वक्त कैंसर से मौत हो गई थी, जब दोनों भाइयों की उम्र 10-12 वर्ष की थी। उसके बाद से दादी और पिता के साथ ही दोनों भाई रह रहे थे। इस घटना में अनमोल के बड़े भाई प्रियांषु भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जो उपचाराधीन हैं, जबकि दादी भी गंभीर रूप से झुलस गईं हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
गैस सिलेंडर फटने से घायल जिगनेश ईश्वरलाल जिनकी सोमवार को मौत हो गई, की फाइल फोटो ।
अनमोल कुछ देर पहले घर पर आया था
पड़ोस में रहने वाले वेद मक्कड़ ने बताया कि घटना के दिन अनमोल कुछ देर पहले घर पर आया था। अचानक गैस लीकेज की जानकारी मिलते ही वह पानी की पाइप लेकर आग और धुआं को काबू करने के लिए आगे बढ़ा। लेकिन जैसे ही मकान मालिक अजीत ने गेट खोला एक के बाद हुए दो धमाकों के बाद गिरी छत की चपेट में आकर वहीं दब गया। काफी मशक्कत के बाद अनमोल को निकालकर अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उसका शरीर 30 फीसदी जल चुका था। जबकि शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों के मुताबिक फेफड़े में हुई परेशानी के कारण सांस लेने में परेशानी आ रही थी, जिससे अनमोल की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें