नए साल से लोगों के लिए बैंक अकाउंट खुलवाना आसान नहीं होगा। आरबीआई और केंद्र सरकार ने इसके लिए नया नियम जारी किया है। देख लिजिए।
विज्ञापन
नए साल में आसान नहीं होगा बैंक अकाउंट खुलवाना, देखिए
2 of 5
नए नियम के तहत, बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए पैन कार्ड देना जरूरी होगा। यह नियम एक जनवरी से लागू हो जाएगा। शहरी और ग्रामीण सभी लोगों को इसका पालन करना होगा, लेकिन जन-धन योजना के तहत खाता खुलवाने वालों को इससे छूट दी गई है।
विज्ञापन
नए साल में आसान नहीं होगा बैंक अकाउंट खुलवाना, देखिए
3 of 5
वहीं, इस नए नियम से ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगेगी। जैसे पहले व्यक्ति एक नाम से कई खाते खुलवा लेता था। हर खाते में अलग-अलग तरीके से पैसों का लेन-देन होता था। अब अगर व्यक्ति दस खाते खुलवाता है तो उसका पैन कार्ड तो एक ही रहेगा। ऐसे में पैसों की ट्रांजेक्शन पर सरकार की पूरी नजर रहेगी।
नए साल में आसान नहीं होगा बैंक अकाउंट खुलवाना, देखिए
4 of 5
इस नए नियम के कारण जल्दबाजी में बैंक खाता खुलवाने वालों को थोड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है। क्योंकि पैन कार्ड बनाने में एक सप्ताह से एक महीने तक का समय लगता है। ऐसे में बैंक खाता खुलवाने वालों को पहले पेन कार्ड अप्लाई करना होगा, तभी जाकर अकाउंट खुलवा पाएंगे।
नए साल में आसान नहीं होगा बैंक अकाउंट खुलवाना, देखिए
5 of 5
बैंक कर्मचारी यूनियन प्रधान बीएल शर्मा कहते हैं कि यह नियम फर्जीवाड़े और ऑनलाइन फ्रॉड जैसी समस्याओं से निजात दिलाएगा। बेशक यह लंबा प्रोसेस रहेगी, क्योंकि अकाउंट खुलवाने से पहले पैन कार्ड बनवाना होगा, लेकिन लोगों और बैंक दोनों के लिए यह फायदेमंद होगा।