फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाज शरीफ के पैतृक गांव में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, लोग भड़के तो...

Tue, 25 Jul 2017 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
Amritsar News
एक तरफ भारतीय जवान पाकिस्तान से लड़ते-लड़ते अपनी जान गंवा रहे हैं तो दूसरी तरफ भारत में ही कुछ ऐसे लोग है जो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Amritsar News
पंजाब के अमृतसर में जाति उमरा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व पाकिस्तान स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ का पैतृक गांव है। इस गांव के पास ही नवाज शरीफ के दादा मिया मोहम्मद बख्श की कब्र है।
विज्ञापन

3 of 9
Amritsar News
जिस कब्र के पास जब पंजाब के कई जिलों से जुड़े छात्र-छात्राएं पाकिस्तान का झंडा फूंकने रविवार सुबह गए तो गांव वालों ने इन्हें जान से मारने की धमकियां देकर चले जाने को कहा।

4 of 9
Amritsar News
आईएसएफ के अध्यक्ष केशव कोहली बताया कि आज जाति उमरा में ऐसा लगा जैसे कि पाकिस्तान में आ गए हो। गांव वाले कह रहे थे कि सात करोड़ गांव को मिले हैं, घर-घर आईफोन दिए गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
Amritsar News
जब भी पाकिस्तान गए हैं तो बार्डर पर गाड़ी आया करती थी, सोने की मुंदरियां पहना कर भेजते हैं, आप कैसे इस गांव में पाकिस्तान झंडा फूंक सकते हैं। जिस तरह से हमें रोका गया, हमें पाकिस्तान के खिलाफ प्रोटेस्ट नहीं करने दिया गया, मैं समझता हूं कि इस गांव को लेकर खुफिया एजेंसियां जांच करे कि किन-किन लोगों के संबंध पाकिस्तान से हैं, क्योंकि गांव की भीड़ में कोई कह रहा था कि हुणे पाकिस्तान वाट्सएप ते गल्ल करदे हां।
विज्ञापन

6 of 9
Amritsar News
आईएसएफ के करण सिंह कहते हैं कि विडंबना है कि  बीती एक मई को पाकिस्तानी सेना ने शहीद परमजीत सिंह का सिर काट दिया था। शहीद परमजीत सिंह का पैतृक गांव वईपुई नवाज शरीफ के पैतृक गांव से महज 14 किलोमीटर दूर है।  
विज्ञापन

7 of 9
Amritsar News
दरअसल, इंडीपेंडेंट स्टूडेंट फेडरेशन (आईएसएफ) के अध्यक्ष केशव कोहली ने बताया नवाज शरीफ के दादा की कब्र पर करीब 10 महीने पहले हमारे संगठन ने अजनाला सेक्टर के नानक सिंह की पाकिस्तान से रिहाई के लिए चादर चढ़ाई थी। साथ ही नवाज शरीफ के पैतृक घर पर बने गुरुद्वारा में श्री अखंडपाठ रखवाया था। नानक की रिहाई को लेकर भारत-पाकिस्तान के विदेश मंत्रालयों के बीच बातचीत हुई थी।

8 of 9
Amritsar News
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी ट्विटर पर भी नानक की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से बात की थी। पाकिस्तान ने अब नानक के बारे में मुकरने के बाद यही छात्र संगठन रोष प्रगट करते हुए कब्र पर चढ़ाई अपनी चादर उतारने गए थे। वहां उन्होंने पाकिस्तान का झंडा फूंका तो गांव वालों ने छात्रों को घेर लिया और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। केशव कोहली ने बताया मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय शिकायत दी गई है। उन्हें शिकायत नंबर नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

9 of 9
Amritsar News
मैं गांव में नहीं था। मुझे मामले की जानकारी नहीं है। हमारे सैनिकों के साथ पाकिस्तान गलत कर रहा है । पाकिस्तान दोषी है, दोषी को सजा मिलनी चाहिए। पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे या नहीं लगे मुझे कोई जानकारी नहीं है। - बलविंदर सिंह, सरपंच गांव जाति उमरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें