फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाक की नई चाल, भारत से मांगी रोटी की मदद लेकिन सरहद पर किया ये काम

Wed, 19 Apr 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। उसने जाधव मसले पर फिर से नई चाल चली है।
विज्ञापन

2 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार - फोटो : File Photo
भारत के तल्ख तेवर को देखते हुए पाक ने भारत से मदद की गुहार लगा रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
पाकिस्तान के पास कोई चारा नहीं है, इसीलिए अब उसने रोटी के लिए बाजरा मांगा है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने पिछले आठ दिनों से रेल व्यापार ठप कर रखा है। जिसके चलते सैकड़ों भारतीय ट्रक रेल कार्गो व अन्य जगहों पर इंतजार कर रहे हैं। 

4 of 9
ट्रेन
भारत-पाक के बीच रेल व्यापार शिमला समझौता के बाद रेल कार्गो से शुरू किया गया था। दोनों मुल्कों के बीच रेल व्यापार सालाना अरबों में होता था। पिछले दो वर्षों से पाकिस्तान रेल व्यापार को तव्वजों नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन

5 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
अब पाकिस्तान एक सप्ताह से दोनों मुल्कों के बीच मालगाड़ी की आवाजाही की इजाजत नहीं दे रहा है। पाकिस्तान जाने के लिए करोड़ों के बाजरा के बीज, ट्रक, ट्रैक्टर, ट्रालियों के टायर, जड़ी-बूटियां व मेडिकल की किताबों से लोड ट्रक पाकिस्तान की राह देख रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
रेल कार्गो में पिछले पांच दिनों से इंतजार कर रहे ट्रक ड्राइवर राम सिंह कहते हैं कि रोहतक से आया हूं। मालगाड़ी पाकिस्तान न जाने के कारण ट्रक का भाड़ा पड़ रहा है। मेरठ से आए ट्रक ड्राइवर जोगिंदर सिंह कहते हैं कि पाकिस्तान के नखरे अब सहे नहीं जाते। भारत को चाहिए, व्यापार बंद ही कर दे। 
विज्ञापन

7 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
 कस्टम क्लीयरिंग एजेंट मनमीत सिंह दुआ यही प्रार्थना कर रहे हैं कि दोनों मुल्कों के बीच सही ढंग से व्यापार चले। अश्वनी कुमार कहते है कि दोनों मुल्कों के बीच अगर व्यापार करना है तो ठीक से करें, वर्ना बंद कर दे।

8 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
गुलशन कुमार कहते हैं कि पाक व्यापारी भारतीय व्यापारियों के साथ हुए एग्रीमेंट पर पीछे हट रहे हैं। रोहित शर्मा कहते हैं कि दोनों मुल्कों के बीच करोड़ों का व्यापार हरेक माह हुआ करता था, पिछले दो साल से रेल व्यापार घटते-घटते इतना कम हो गया है कि अब हमें लगता है कि दूसरा धंधा पकड़ना पड़ेगा।
 
विज्ञापन

9 of 9
सीमेंट और प्लास्टिक तक सिमटा भारत-पाक का कारोबार
 फेडरेशन आफ किराना एंड ड्राई फ्रूट कामर्शियल एसोसिएशन के प्रधान अनिल मेहरा कहते हैं कि नए एग्रीमेंट बंद हैं और पुराने एग्रीमेंट पर पाकिस्तान खरा नहीं उतर रहा है। व्यापार भारी घाटे में है। भारत को पाकिस्तान से व्यापार बंद कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें