72 साल, 3 किलोमीटर का रास्ता, 212 बार अरदास और भारत-पाकिस्तान में तनाव, एक झप्पी ने सुलझा दिया। जानिए, करतारपुर बॉर्डर पर विवाद की असली कहानी और पूरा इतिहास।
विज्ञापन
2 of 8
नवजोत सिद्धू
पाकिस्तान ने करतारपुर बॉर्डर खोलने का ऐलान करके सिखों का जीवन सफल कर दिया। इसका श्रेय पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू को दिया जा रहा है, जिनकी पाकिस्तानी के आर्मी चीफ कमर बाजवा को दी एक एक झप्पी ने 72 साल से चल रहा विवाद सुलझा दिया। नवजोत सिद्धू पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में गए थे। वहां से लौटने के बाद सिद्धू ने बॉर्डर पर जाकर अरदास की और दूरबीर से करतारपुर साहिब के दर्शन किए। नतीजा, पाकिस्तान ने बॉर्डर का रास्ता खोलने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
3 of 8
नवजोत सिद्धू
पाकिस्तान में रावी दरिया के किनारे श्री गुरु नानक देव जी की यादों को संजोए बैठे गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के रास्ते का मुद्दा स्वतंत्रता के बाद कई बार चर्चा का विषय बना। सात दशक तक दोनों देशों की सरकारें यह रास्ता न खुलवा सकीं। यूएनओ भी इस मामले में सिखों को कोई बड़ी राहत दिला सका। संगत डेरा बाबा नानक से करीब 1 किलोमीटर दूर सरहद पर जाकर दूरबीन से इस गुरुद्वारे के दर्शन करती थी, लेकिन अब वे श्री गुरु नानक जी की 550वीं जयंती पर पाकिस्तान जाकर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन कर सकेगी।
4 of 8
करतारपुर साहिब
क्या है गुरुद्वारा करतारपुर साहिब का इतिहास
श्री गुरु नानक देव जी ने 4 उदासियां पूरी करने के बाद अपनी जिंदगी का अंतिम समय करतारपुर साहिब में बिताया था, जहां उन्होंने 17 वर्ष 5 माह 9 दिन अपने हाथों से खेती तक की। इसी स्थान से उन्होंने समूची मानवता को काम करने तथा बांट कर खाने जैसे उपदेश दिए थे। इसी पवित्र स्थान पर वह 22 सितम्बर 1539 में आखिरी सांस ली। इससे पहले उन्होंने इस महान स्थान पर दूसरे गुरु अंगद देव साहिब को गद्दी सौंपी थी। इस स्थान से करीब 3 कि.मी. दूर भारत में डेरा बाबा नानक शहर भी गुरु नानक देव साहिब की अहम यादें संजोए बैठा है।
विज्ञापन
5 of 8
करतारपुर साहिब
महाराजा पटियाला भूपिंदर सिंह ने गुरुद्वारा साहिब की मौजूदा इमारत का निर्माण करवाया था, जिसकी 1995 में पाकिस्तान की सरकार ने मुरम्मत करवाई दी तथा 2004 में फिर इस का नवीनीकरण किया गया था। गुरु नानक देव जी का इस गुरुद्वारा साहिब के साथ गहरा संबंध होने के कारण समूचा सिख जगत इस गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने की गहरी इच्छा रखता है, परन्तु भारत व पाकिस्तान के मध्य अच्छा माहौल न होने के कारण सिख संगत की यह तमन्ना पूरी नहीं हो रही है, और अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन
6 of 8
करतारपुर साहिब
दूरबीन से दर्शन करती है संगत
गुरुद्वारा करतारपुर साहिब डेरा बाबा नानक के रेलवे स्टेशन से करीब 4 किमी दूर पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में स्थित है जो पाकिस्तान के नारोवाल जिले में व लाहौर से 120 किमी दूर है। भारत-पाक सरहद पर डेरा बाबा नानक से करीब एक किमी की दूरी पर कांटेदार तार से इस गुरुद्वारा साहिब की सीधी दूरी करीब 3 किमी है। कुछ वर्ष पहले सिख संगत की मांग पर भारत सरकार ने बीएसएफ की सहमति से इस गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने की इच्छुक संगत को कांटेदार तार तक जाने की अनुमति दी थी, जहां बाकायदा एक ऊंचा दर्शनीय स्थल बना कर वहां से दूरबीन से संगत को गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करवाए जाते हैं। रोजाना ही दर्जनों की संख्या में संगतें इस स्थान पर पहुंच कर गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करती हैं।
विज्ञापन
7 of 8
करतारपुर साहिब
18 वर्षों में सरहद पर जाकर 212 बार अरदास कर चुकी है संगत
सरकारी व राजनीतिक स्तर पर इस रास्ते को खुलवाने के प्रयासों के अलावा पिछले वर्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने भी केंद्र सरकार को प्रस्ताव पास करके इस रास्ते को खुलवाने की मांग की थी। इसके अलावा 13 अप्रैल 2001 से भाई कुलदीप सिंह वडाला के नेतृत्व में करतारपुर रावी दर्शन अभिलाषी संस्था ने हर अमावस्या वाले दिन डेरा बाबा नानक के निकट सरहद पर जा कर इस रास्ते को खुलवाने के लिए अरदास करने का सिलसिला शुरू किया था। 18 वर्षों के दौरान वह अब तक 211 बार अरदास कर चुके हैं और 212वीं अरदास नवजोत सिद्धू ने की।
7 दशक में नहीं बन सका सिर्फ 3 किमी का रास्ता
इस गुरुद्वारा साहिब को जाने के लिए डेरा बाबा नानक से कोई भी सीधा रास्ता नहीं है। पहले डेरा बाबा नानक से नारोवाल को जोड़ने वाली रेलवे लाइन के लिए रावी दरिया पर पुल भी था, परन्तु भारत-पाक के मध्य हुई जंग में इस पुल को गिरा दिए जाने बाद इस क्षेत्र में कोई भी सीधा रास्ता मौजूद नहीं है। मौजूदा समय में कांटेदार तार की दूसरी तरफ मैदानी क्षेत्र है, जहां किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है। उस से आगे रावी दरिया के बिल्कुल किनारे पर गुरुद्वारा साहिब सुशोभित हैं।