फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गई 'दुश्मन देश' की वो महिला, जिसे फौजी का बेटा भेज रहा था देश की खुफिया जानकारी

Thu, 05 Jul 2018 09:56 AM IST
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाण)
विज्ञापन
1 of 6
isi agent
फौजी का बेटा 'दुश्मन देश' पाकिस्तान की जिस महिला को देश की खूफिया जानकारी भेज रहा था, उसका पता चला गया है। उसके बारे में कई सच सामने आए हैं। वह युवक की फेसबुक फ्रेंड थी और उसके जरिए रेकी कर रही थी।
विज्ञापन

2 of 6
भारत-पाकिस्तान
जिस पाकिस्तानी महिला आईएसआई एजेंट को हरियाणा के सोनीपत का गौरव सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां भेज रहा था वह रावलपिंडी की निकली। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार के लोगों के भी संपर्क में थी। आरोपी महिला के पाकिस्तान का होने के कारण पुलिस उसे पकड़ना मुश्किल है। गन्नौर निवासी गौरव को सिविल थाना पुलिस ने 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। उस पर आईएसआई एजेंट को गोपनीय जानकारी भेजने का आरोप है।
विज्ञापन

3 of 6
भारत, पाकिस्तान
पुलिस ने खुलासा किया था कि गौरव महिला आईएसआई एजेंट के संपर्क में था और उसे व्हॉट्सएप एवं फेसबुक के जरिये सेना से संबंधित जानकारी भेज रहा था। पुलिस ने गौरव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमिता उर्फ सोनू पाकिस्तान के रावलपिंडी की रहने वाली है हालांकि पहले महिला को लाहौर का बताया जा रहा था। इसके अलावा पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला के संपर्क में पंजाब के अलावा बिहार व मध्यप्रदेश के भी कुछ लोग व्हॉट्सएप के जरिये संपर्क में थे।

4 of 6
भारत-पाकिस्तान
हालांकि ये लोग कौन हैं, पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला आईएसआई एजेंट के पाकिस्तान का होने के कारण पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है। वहीं, मामले में दिल्ली निवासी अमिता आहुलवालिया भी पुलिस के टारगेट पर आ गई थी। इस महिला के भी आईएसआई एजेंट होने की बात कही जा रही थी, मगर पुलिस की जांच में महिला पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट नहीं निकली थी। जिस पर दिल्ली की अमिता को क्लीन चिट दे दी गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
भारत-पाकिस्तान
ढाई माह बीतने के बाद भी नहीं आई मोबाइल रिपोर्ट
गौरव को गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल मिला था। जिसे गौरव ने पुलिस को देखते ही सड़क पर पटककर तोड़ दिया था। जिसके कारण मोबाइल में आई कॉल की जांच पुलिस नहीं कर सकी थी। मोबाइल की डिटेल निकलवाने के लिए जांच को गुरुग्राम भेजा गया था, लेकिन ढाई माह बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं आ सकी है। हालांकि कई बार एसपी भी रिपोर्ट के लिए लैब के अधिकारियों को पत्र भेज चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत-पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
आईएसआई एजेंट पाकिस्तान के रावलपिंडी की निकली है। मोबाइल रिपोर्ट भी अभी नहीं आ सकी है। उस एजेंट को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- श्रीभगवान, एसएचओ सिविल लाइन थाना

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें