फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में मिली किश्ती में पाकिस्तान का सामान, सेना ने बढ़ाई देश की शान

Wed, 05 Oct 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
1 of 6
पाक की किश्ती भारतीय सीमा में मिलते बीएसएफ में मची खलबली - फोटो : अमर उजाला
रावी दरिया में एक किश्ती मिली है जिसमें पाकिस्तान का सामान मिला है। किश्ती को लेकर सेना ने ऐसा काम किया जिसे जानकर आप भी सेना को सलाम ठोकेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पाक की किश्ती भारतीय सीमा में मिलते बीएसएफ में मची खलबली - फोटो : अमर उजाला
रावी दरिया से पाकिस्तानी किश्ती मिलने से बीएसएफ अधिकारियों में खलबली मच गई। किश्ती मिलते ही पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया गया। इसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने मंगलवार शाम 4.10 बजे पाकिस्तानी रेंजरों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन

3 of 6
पाक की किश्ती भारतीय सीमा में मिलते बीएसएफ में मची खलबली - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी रेंजरों ने कहा कि ये उनकी किश्ती है, जो पानी में बह कर भारतीय क्षेत्र में चली गई। यह घटना अमृतसर की बीओपी रियर कक्कड़ के नजदीक बहने वाले रावी दरिया के पास हुई। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह 4.45 बजे बीएसएफ बटालियन-17 के जवान गश्त कर रहे थे कि उन्होंने देखा कि रावी दरिया में पाकिस्तान की तरफ से एक किश्ती आ रही है। 

4 of 6
बीएसएफ जवानों ने उक्त ऐरिया में चलाया सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला
किश्ती देखते ही जवान सतर्क हो गए। किश्ती की लंबाई पंद्रह फुट और चौड़ाई छह फुट थी और रंग हरा था। किश्ती को जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया। किश्ती में से सौलह फुट लंबा बांस, लकड़ी का तीन फुट लंबा चाकू, एक छोटा पाकिस्तानी झंडा व एक टाफी (मुलतान की बनी हुई) बरामद हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
बीएसएफ व पाक रेंजरों की हुई फ्लैग मीटिंग
किश्ती लोहे की थी और रंग हरा था। दरिया में किश्ती के मिलते ही बीएसएफ अधिकारियों में खलबली मच गई। बीएसएफ जवानों ने उस ऐरिया में सर्च अभियान शुरू किया लेकिन देर शाम तक कोई नहीं मिला। शाम 4.10 बजे बीएसएफ के अधिकारियों ने पाकिस्तानी रेंजरों के साथ बीपी नंबर-91/5 के पास फ्लैग मीटिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किश्ती से मिला एक लंबा बांस, पाक का झंडा, टाफी व चाकू - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी रेंजरों ने बताया कि बालम पोस्ट के पास से उनकी किश्ती पानी में बह कर भारतीय सीमा में चली गई। उसके बाद बीएसएफ ने किश्ती पाक रेंजरों के हवाले कर दी। ज्ञात हो कि कुछ माह पहले फिरोजपुर के हुसैनीवाला सेक्टर की तरफ बहने वाले सतलुज दरिया में पाकिस्तान की किश्ती बह कर आ गई थी, उसे भी बीएसएफ ने पाक रेंजरों के सुपुर्द कर दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें