कर्जदार बिन मांगे अपना कर्ज 500 और 1000 के नोटों से उतारने लगे हैं। पहले जो कर्जदार अपना कर्ज वापस करने में आनाकानी कर रहे थे, अब वे लोग जिससे उन्होंने कर्ज ले रखा है कर्ज उतारने के लिए 500 और 1000 रुपये के नोट लेकर पहुंच रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
इस कारण धारक को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पूर्व पार्षद मदन लाल मद्दी ने बताया कि उन्होंने अनेकों लोगों को रुपये उधार दे रखे थे, लेकिन लोग उनके पैसे वापस करने का नाम नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
note
अब वही लोग उनका कर्ज उतारने के लिए 500 और 1000 रुपये के नोट लेकर पहुंच रहे हैं। इस कारण उनको काफी मुश्किल पेश आ रही है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
अगर रुपये नहीं लेते तो भी मुश्किल और अगर लेते हैं तो भी परेशानी झेलनी पडे़गी। इसी तरह आढ़ती जगन नाथ व सुदर्शन गर्ग ने बताया कि उनके उधार दिए रुपये भी काफी लोगों के पास फंसे हुए थे।