ट्राइसिटी के लोगों से 'बजरंगी भाईजान' को ईद से पहले ही 50 लाख की ईदी मिल गई। पहले ही दिन शो हाउसफुल रहे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
सलमान भाई को पहले दिन 50 लाख की ईदी, देखिए कैसे?
2 of 8
सुपरस्टार सलमान खान की बजरंगी भाईजान के सभी शो पहले दिन हाउसफुल रहे। सुबह से लेकर शाम तक टिकट के लिए काउंटरों पर मारामारी मची रही।
विज्ञापन
सलमान भाई को पहले दिन 50 लाख की ईदी, देखिए कैसे?
3 of 8
बजरंगी भाईजान देखने के लिए लोगों ने कई दिन पहले से ऑन लाइन या अन्य माध्यम से टिकटें बुकिंग करवानी शुरू कर दी थीं। शुक्रवार को जिसको काउंटर पर टिकटें मिलीं उसने जमकर खुशी मनाई।
सलमान भाई को पहले दिन 50 लाख की ईदी, देखिए कैसे?
4 of 8
हालांकि, लोग काउंटर पर सुबह के शो की टिकट लेने पहुंचे और उनको शाम के शो की टिकट मिली। लेकिन उसके बाद भी लोग खुश थे कि उनको टिकट मिल तो गई है।
विज्ञापन
सलमान भाई को पहले दिन 50 लाख की ईदी, देखिए कैसे?
5 of 8
पंचकूला सेक्टर -2 से फन रिपब्लिक फिल्म देखने आए सगे भाइयों हर्षवर्धन और राज्यवर्धन को शाम के शो की टिकटें मिलीं तो भी वे खुश थे। उन्होंने अपनी खुशी की इजहार बजरंगी भाईजान के मॉल में लगे पोस्टर के साथ फोटो खिंचवा कर किया।
विज्ञापन
सलमान भाई को पहले दिन 50 लाख की ईदी, देखिए कैसे?
6 of 8
ट्राईसिटी के मॉल्स में बने सिनेमा घरों में 125 शो पहले दिन बजरंगी भाईजान की फिल्म के चलाए गए है। शुक्रवार को सभी शो हाउसफुल थे। फन रिपब्लिक के सिनेमा मैनेजर जेतिंदर सिंह ने बताया कि बजरंगी भाईजान की एडवांस बुकिंग का क्रेज देखते हुए उन्होंने सुबह 9 बजे ही पहला शो दिखाना शुरू किया।
विज्ञापन
सलमान भाई को पहले दिन 50 लाख की ईदी, देखिए कैसे?
7 of 8
वहीं डीटी मॉल के डिप्टी सिनेमा मैनेजर रोहित भारद्वाज ने बताया कि भाईजान के सभी 12 शो पहले दिन हाउसफुल थे। सेक्टर -34 स्थित पिकाडली सिनेमा के मैनेजर विनीत सबलोक का भी कहना कि बजंरगी भाईजान के सभी शो पहले दिन हाउस फुल थे।
सिनेमा मैनेजरों को कहना कि अगले दो दिन ईद का मुबारक मौका होने पर फिल्म को देखने वाले दर्शकों की पूरी भीड़ सिनेमा घरों में उमड़ने वाली है। फिल्म डिस्टीब्यूटर रिप्रजेंटेटिव राज जुनेजा के अनुसार पहले दिन की कलेक्शन 50 लाख के करीब रहा है। अगले दो में यह क्लेक्शन ओर बढ़ाने वाली है। ईद के दिन टिकट की ब्लैक मार्केटिंग के आसार भी रह सकते है।