इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के जेल जाते ही बहू नैना चौटाला ने मंच पर माइक संभाल लिया है, देखिए तस्वीरें- सिरसा के डबवाली में आज रैली में इनेलो सुप्रीमो को आना था, लेकिन उनके जेल चले जाने से यह संभव नहीं हो सका। रैली में विशेष तौर से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आमंत्रित किया गया। रैली में सीएम बादल ने नरेंद्र मोदी पर सीबीआई का दुरुपयोग करके चौटाला को जेल भेजने का वार किया। नैना चौटाला ने भी रैली को संबोधित किया और मात्र 3 मिनट में अपनी बात कहकर चल दीं।