रियो ओलंपिक में पदक लेकर इतिहास रचने वाली बेटी साक्षी मलिक ने पिता को फोन कर कुछ ऐसा कहा, सभी परिवार वाले भावुक हो उठे।
विज्ञापन
2 of 5
साक्षी मलिक के पिता सुखबीर मलिक छोड़ेंगे नौकरी
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) में कंडक्टर कार्यरत साक्षी के पिता सुखबीर ने बताया कि साक्षी ने उन्हें रियो से फोन किया और कहा, 'अब नौकरी छोड़ दो पापा', हालांकि वह पहले भी ऐसा कई बार बोल चुकी है। वे जल्दी इस बारे में कोई फैसला लेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
साक्षी मलिक के पिता सुखबीर मलिक छोड़ेंगे नौकरी
- फोटो : फाइल फोटो
सुखबीर मलिक ने कहा, बेटी ने देश के लिए मेडल जीतकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। मैं मन्नत के अनुसार ऋषिकेश से 32 किलोमीटर दूर नीलकंठ महादेव मंदिर तक पैदल जाऊंगा। जब बेटी वापस लौटेगी तो मोखरा गांव से लेकर रोहतक सेक्टर 3 तक उसका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
4 of 5
साक्षी मलिक के पिता सुखबीर मलिक छोड़ेंगे नौकरी
- फोटो : फाइल फोटो
सुखबीर ने बताया कि साक्षी 24 अगस्त को देश लौटेगी। बेटी को दिल्ली से गांव तक लाने के लिए विजय जुलूस में गाड़ियों का काफिला दिल्ली जाएगा। टीकरी बॉर्डर पर पहुंचने के बाद साक्षी को रथ से गांव में लाया जाएगा। रथ में सुखबीर के मुरादपुर टेकनावासी मित्र परमवीर की ओर से विजय जुलूस में शामिल होंगे।
साक्षी मलिक के पिता सुखबीर मलिक छोड़ेंगे नौकरी
- फोटो : फाइल फोटो
ग्रामीणों का कहना है कि इनकी गली को पहले धोबी वाली गली कहते थे। बाद में साक्षी के दादा बदलू राम सरपंच बने तो उनके नाम से गली मशहूर हो गई। अब हर कोई साक्षी वाली गली कहने लगे हैं। गांव के कुछ बुजुर्गों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि साक्षी के नाम पर उनके गांव का नाम भी रखा जाना चाहिए।