फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद, पुलिसवालों ने ये क्या कर दिया!

Thu, 04 May 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
6 दिन से एक घर के बाहर ताला लगा हुआ है और अंदर एक बुजुर्ग महिला भूख-प्यास से जंग लड़ रही है। देखिए किसका कसूर है परिजनों का या पुलिसवालों का..?
विज्ञापन

2 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
मामला पंजाब के पठानकोट का है, जहां मीरपुर कॉलोनी के एक परिवार के सभी सदस्यों को यूपी पुलिस चोरी के आरोप में उठा ले गई, लेकिन गिरफ्तारी के वक्त परिजन जाते-जाते घर में ताले लगा गए। इससे बुजुर्ग महिला घर में ही कैद हो गई।
 
विज्ञापन

3 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
शहर के मीरपुर कॉलोनी स्थित अपने ही घर में कैद वृद्ध महिला का मामला संज्ञान में आने के बाद आखिरकार पुलिस हरकत में आई। मंगलवार को थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने मौके का जायजा लिया। इसके बाद यूपी गए महिला के परिवार से भी संपर्क साधा। 

4 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
अब महिला के बेटे ने जल्द वापस आने की बात कही है। उसने बताया कि मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसीलिए जाते-जाते वे घर के मेन दरवाजे और कमरों में ताला लगाकर चले गए। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक घर का ताला नहीं खोला है।
 
विज्ञापन

5 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
6 दिन पूर्व यूपी पुलिस वृद्धा को छोड़ चोरी के आरोप में पूरे परिवार को उठा ले गई थी। थाना डिवीजन नं. 2 के प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि मामला ध्यान में आने के बाद उन्होंने मुलाजिमों को मौके पर भेजा। पुलिस ने महिला के बेटे से फोन पर बात की है। 
विज्ञापन

6 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
बेटे निरंजन ने बताया है कि उसकी मां (घर में कैद वृद्ध महिला) मानसिक रूप से बीमार है। उन्होंने ताला इसलिए लगाया था, ताकि उनकी मां कहीं घर से बाहर न चली जाए।  
विज्ञापन

7 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
क्या है मामला
मूल रूप से उत्तरप्रदेश का निवासी परिवार लगभग पांच साल से मीरपुर कालोनी में रह रहा है। परिवार में एक बुजुर्ग दंपति अपने बेटे-बहू, दो बेटियों और दो दामादों के साथ रहता है। करीब पांच दिन पहले मथुरा (यूपी) की पुलिस मीरपुर कॉलोनी पहुंची और परिवार के छह सदस्यों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन

8 of 8
6 दिन से बुजुर्ग महिला घर में कैद
गिरफ्तार लोगों में परिवार के बेटे-बहू समेत दो बेटियां और दो दामाद शामिल हैं। बुजुर्ग महिला का पति जयवीर भी पुलिस के साथ ही यूपी चला गया। अब पड़ोसी घर की दीवार पर चढ़कर उसे भोजन दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें