फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको भी रोना आ जाएगा बेटे के लिए बिलखती इस दुखियारी मां को देखकर...

Sun, 09 Apr 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 7
बेटे के लिए बिलखती मां
बेटे के लिए बिलखती इस मां की तस्वीरें देखकर आपको भी रोना आ जाएगा। इसके बेटे के साथ वो दर्दनाक घटना हुई कि भगवान किसी के साथ ऐसा न करे।
विज्ञापन

2 of 7
बेटे के लिए बिलखती मां
यह मां आंखों में आंसू लिए कानून की चौखट पर बैठकर इंसाफ की गुहार लगाती रही। वह बार बार यही कहती रही कि मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा मिले। बेटे की मौत के सदमे से वह उबर नहीं पाई है। उबरे भी तो कैसे उसने अपना जवान इकलौता बेटा जो खोया है। जब पति की मौत हुई तो बेटा गर्भ में था। वही उसके जीने का सहारा था।
विज्ञापन

3 of 7
बेटे के लिए बिलखती मां
बता दें कि पंचकूला के सकेतड़ी गांव में होली की रात वरिंद्र का इनेलो पार्षद के बेटे और उसके साथियों ने बेरहमी से कत्ल किया था। जहां की सड़कों पर पड़े खून के धब्बे भी वरिंद्र की हत्या का इंसाफ मांग रहे हैं। वरिंद्र के गांव और उसके परिवार के सदस्य इस मौत के भयावह मंजर से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। इस सदमे से बाहर आएं भी तो कैसे इस हत्या से जुड़े एक आरोपी को पुलिस शिनाख्त के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 

4 of 7
बेटे के लिए बिलखती मां
इंसाफ के लिए बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत के बाहर वरिंद्र के परिजनों और गांव वालों ने शांति मार्च निकाला। इस शांति मार्च में करीब 80 लोग शामिल थे। इस दौरान वरिंद्र की मां दविंदर कौर ने कहा कि कानून आरोपियों को ऐसी सजा दे, ताकि फिर कभी कोई किसी के घर के चिराग को बुझाने से पहले दस बार सोचे। इतना कहते ही दविंदर कौर निशब्द हो गई।

 
विज्ञापन

5 of 7
वरिंद्र हत्याकांड में तीन और गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दविंदर कौर की आंखों से आंसू फूट पड़े। पार्किंग एरिया में लोग दविंदर कौर के साथ थे। सभी यही कह रहे थे कि एक मां को उसके बेटे की मौत का इंसाफ मिलना चाहिए। वरिंद्र के बड़े मामा निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस इस केस को कमजोर करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि हत्या के 24 दिन बाद भी पुलिस अभी पिस्तौल रिकवर नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

6 of 7
वरिंद्र की बेहोश मां को ले जाते परिजन ।
वरिंद्र के बड़े मामा निर्मल सिंह ने बताया कि वह इंसाफ के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले थे। सीएम ने आश्वासन भी दिया था कि वरिंद्र की हत्या के मामले में उन्हें जल्द इंसाफ मिलेगा। लेकिन अभी तक सभी आरोपी ही गिरफ्तार नहीं हो पाए हैं। इस दौरान उनके साथ पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी गए थे। लेकिन केस के मुख्य आरोपी मनमीत उर्फ मोंटी को कानून के चुंगल से बचाने के लिए पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंचकूला में जंगलराज का चला नंगा नाच - फोटो : अमर उजाला
असल में वीरेंद्र संधू मर्डर केस में 24 दिन बाद भी सभी आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है। इस मामले में वीरेंद्र संधू के भाई अवतार की शिनाख्त पर दो लोगों मौंटी वड़ैच और हरमनप्रीत को पकड़ा गया था। जिसके बाद इन दोनों की शिनाख्त पर कुल 9 आरोपियों की पहचान की गई थी, जिनमें त्रिलोक, मनजोत सिंह, जश्नप्रीत, बरमिंदर सिंह, तलविंदर और विशाल सैणी शामिल हैं। इसके बाद अभी तक आखिरी आरोपी को भी नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें