मोटापा अब घर-घर की कहानी। किसी का 70 किलो वजन तो किसी का 90 किलो। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं तो पांच क्लिक कीजिए, वजन कम करने का तरीका जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
आजकल के खान-पान और बदली दिनचर्या के कारण चार में से तीन व्यक्ति मोटापे के शिकार हैं। पहले शराब से लीवर खराब होने के सबसे ज्यादा मामले सामने आते थे। अब मोटापा इसका पहला कारण बन चुका है। अगर समय रहते इस गंभीर समस्या पर काबू नहीं पाया गया तो स्थिति गंभीर होने की संभावना ज्यादा रहती है। इससे बचाव के लिए ही इंडोस्कोपिक स्लीव गैस्ट्रोप्लास्टी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
इस तकनीक में नॉन सर्जिकल प्रक्रिया से पेट को अंदर की ओर से कम किया जा सकता है। यह जानकारी गैस्ट्रोइंटोलाजिस्ट और बैरियाट्रिक इंडोस्कोपिस्ट डॉ. राजन मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि इसमें मुंह से पाईप डालकर सर्जिकल प्रक्रिया की जाती है। इसमें कोई चीरा भी नहीं लगता। 45 मिनट की प्रक्रिया के बाद मरीज को उसी दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है। वहीं शरीर के कुल वजन में 20 फीसदी तक कमी आ जाती है।
4 of 5
फाइल फोटो
हाल ही में द सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ एथिकल एंड अफोर्डेबल हेल्थ केयर (स्पीक) की ओर से यूनिवर्सल हेल्थ लिटरेसी फॉर प्रिवेंशन ऑफ डिसीज के तहत सेक्टर 27 प्रेस क्लब में एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इसमें सेक्टर 32 मेडिकल कॉलेज के पूर्व डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. अतुल सचदेव ने बताया कि पंजाब की 30 प्रतिशत महिलाएं और 22 प्रतिशत पुरुष मोटापे से ग्रसित हैं।
उन्होंने बताया कि दिल्ली की 70 प्रतिशत आबादी मोटापे से ग्रस्त हैं, जबकि विश्व की 30 प्रतिशत आबादी अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त है। साल 2030 तक अमेरिका में 80 प्रतिशत लोग मोटापे या अधिक वजन वाले होंगे। चंडीगढ़ कॉर्निया सेंटर के डॉ अशोक शर्मा ने बताया था कि विटामिन ए की कमी और प्रोटीन की कमी के कारण कॉर्नियल अल्सर के चांस बढ़ने के आसार होते हैं।