फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल पर मिलेगी सरकारी नौकरियों की जानकारी, जानिए कैसे?

Wed, 28 Jun 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
अब मोबाइल पर मिलेगी सरकारी नौकरियों की जानकारी
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। अब सरकार खुद आपको घर बैठे सरकारी नौकरियों के बारे में बताएगी, जानिए कैसे?
विज्ञापन

2 of 7
Mobile User
लोगों को अब एप के जरिए सरकारी नौकरियों और योजनाओं की जानकारी दी जाएंगी। इसका मकसद प्रदेश की जनता को सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ना है। 
विज्ञापन

3 of 7
mobile
दरअसल, सरकार चाहती है कि लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे उनके मोबाइल फोन पर मिले ताकि जनहित में चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले। कई बार जानकारी के अभाव में लोग इन योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। 
 

4 of 7
mobile shimla
इसलिए सरकार ने योजनाओं सहित सब्सिडी, नौकरियों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को मोबाइल नंबर पर देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक फोटो
इसकी शुरुआत हरियाणा के गुरुग्राम से की जाएगी, इसके लिए वहीं से जन सेवा सर्वे शुरू किया जा रहा है। यह सर्वे प्रगणकों (इन्यूमिरेटरों) के माध्यम से करवाया जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक फोटो
गुरुग्राम में 979 इनुमरेशन ब्लॉक बनाए गए हैं जिनमें यह सर्वे किया जाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में फरूखनगर, पटौदी, मानेसर व सोहना तहसील के क्षेत्रों को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mobile - फोटो : getty images
गुरुग्राम जिला में प्रथम चरण के तहत जन सेवा सर्वे ग्रामीण इलाकों में करवाया जाएगा ताकि ग्रामीण तबके में रहने वाले लोगों में जागरूकता बढ़े और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें