नोटों पर कमाई का कारोबार खुलकर चल रहा है। वहीं, 2000 के लिमिट के बावजूद लोग ATM से 12000 तक निकाल रहे हैं। देखिए कैसे?
विज्ञापन
2 of 5
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
बेशक सरकार कालेधन को ठिकाने लगाने से रोकने के लिए हर रोज नए एलान कर रही है, लेकिन लोग भी नए तरीके ईजाद करने में जुटे हैं। एटीएम पर आने वाले लोगों के बारे में जब विभिन्न एटीएम के गार्डों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हर रोज कुछ ऐसे लोग आते हैं, जिनके पास दो से अधिक एटीएम कार्ड होते हैं और वे एक ही बार में कई हजार कैश निकलवा ले जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
एटीएम
कई लोग दो हजार के बदले में 1800 रुपये दे रहे हैं। किसी को रुपयों की जरूरत है और एटीएम के आगे लंबी लाइन है तो वे लोग अन्य व्यक्ति के एकाउंट में तुरंत ही मोबाइल के जरिये दो हजार रुपये ट्रांसफर कर देते हैं और बदले में 1800 रुपये खुले ले लेते हैं।
4 of 5
एटीएम
शनिवार रात को विभिन्न एटीएम पर कई लोग 2 से 6 तक की संख्या में कार्ड लेकर पहुंचे। इससे लाइन में लगे अन्य लोगों में गुस्सा था। कैमरी रोड पर स्थित एसबीआई की एटीएम के गार्ड ने बताया कि शनिवार शाम एक व्यक्ति एक साथ छह एटीएम कार्ड लेकर आया और 12 हजार रुपये निकाल ले गया। ऐसे में अन्य लोगों से झगड़ा होने तक की नौबत आ गई थी।
कुछ लोग एटीएम से हर रोज रुपये निकाल रहे हैं। इसलिए अधिक परेशानी हो रही है। एसबीआई की एक शाखा के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि कई व्यक्ति ऐसे हैं, जो हर रोज लाइन में लगे हुए दिखाई देते हैं। वे हर रोज एक-दो एटीएम कार्ड से पैसे निकालते हैं। इसलिए लंबी लाइन लगती है और कैश भी जल्दी खत्म हो जाता है।