गुरुनानक देव जी की जयंती पर गुरुद्वारा में1000/500 के नोट दान करने पर भी प्रबंधन ने शर्त लगा रखी थी। बकायदा नोटिस लगाया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
नोटबंदी पर दान के लिए शर्त
गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा माडल टाऊन जालंधर में पंजाबी में एक नोटिस लगाया गया जिस पर लिखा था कि प्रबंधन के कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए श्रद्धालुओं को 500-1000 रुपये देने पर रसीद नहीं दी जाएगी कृपा वे दान के 500-1000 के नोट गोलक में डाले।
विज्ञापन
3 of 5
नोटबंदी पर दान के लिए शर्त
नोटिस गुरुद्वारा प्रबंधक द्वारा लगाया गया था। गुरुद्वारे के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि हम इस मुद्रा की रसीदें जारी नहीं कर सकते, क्योंकि इन्हें बदलने के लिए हमें मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। इसमें जो नोट होंगे वे प्रबंधन बदलवा लेगा।
4 of 5
नोटबंदी पर दान के लिए शर्त
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते कुछ लोगों ने बताया हमें गोलक में पैसे डालने के लिए कहा गया है।
मॉडल टाऊन की मनजीत कौर ने बताया वे 5,000 रुपये दान देना चाहती थीं लेकिन उनके पास पुराने नोट थे। गुरुद्वारा प्रबंधन ने रसीद देने से इनकार कर पैसे गोलक में डालने को कहा गया।