एक अप्रैल से आधार कार्ड के बिना लोग एक जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। देख लीजिए, कहीं ऐसा न हो कि काम लटक जाए और आपके नुकसार उठाना पड़े।
विज्ञापन
2 of 8
aadhar card
दरअसल, केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक एक अप्रैल से बिना आधार कार्ड बैंक में किसी भी तरह का खाता नहीं खुलेगा। यह जानकारी चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से दी गई। प्रशासन की ओर से नए वित्तीय वर्ष में सात बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिनका सीधा असर लोगों पर पड़ेगा। उनमें से यह बदलाव काफी अहम है। इसके लिए आवश्यक निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
aadhar card
बता दें कि केन्द्र सरकार ने आधार कार्ड को इनकम टैक्स से लेकर पेन कार्ड अप्लाई करने के लिये भी जरूरी कर दिया है। दरसल सरकार यूनिक आईडेंटिटीफिकेशन नंबर को लोगों की सभी जरूरतों का आधार बनाना चाहती है। अब ये सिर्फ व्यक्ति की पहचान और घर का पता बताने तक ही सीमित नहीं रह गया है। सरकार आधार के जरिये लोगों तक बुनियादी चीजे पहुंचाना चाहती है।
4 of 8
aadhar card
सरकार की इस योजना कि तहत अब आपको सिम कार्ड लेने के लिये भी आधार की जरूरत होती है। अब सिर्फ आधार कार्ड जमा कर के आप ढेरों डॉक्यूमेंट देने से बच सकते हैं। अगर आप अपना इनकम टैक्स भरना चाहते हैं, तो आप को आधार नंबर की जरूरत पड़ेगी। जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं है, वो अपना आईटीआर आधार इनरोलमेंट नंबर से भर सकते हैं। आधार के बिना आईटीआर को वैध नहीं माना जायेगा।
विज्ञापन
5 of 8
aadhar card
अगर आप को पेन कार्ड के अप्लाई करना है, तो आप के पास आधार नंबर होना अनिवार्य है। 1 जुलाई 2017 से ये नियम सभी पर लागू हो जाएगा। प्रोविडियेंट फंड के जरिये मिलने वाली पेंशन के लिये अब से आधार कार्ड जरूरी हो गया है। सभी पेंशनर्स से आधार नंबर जमा करने के लिये कहा गया है। रेलवे टिकट बुकिंग के लिये आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आप आधार नंबर के जरिये रेलवे टिकट बुक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
डेमो पिक
आधार पेमेंट एप के जरिये सरकार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना चाहती है। अगर आप के पास आधार नंबर है तो आप को डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पडेगी। आप को कार्ड स्वाइप करने की भी जरूरत नहीं होगी। ये यूनिवर्सल एप यूएसएसडी कोड के जरिये काम करती है। आधार नंबर के जरिये आप किसी भी बैंक से पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिये आप को इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
7 of 8
इसलिए भी जरूरी आधार
फ्री एलपीजी कनेक्शन के लिये भी आप को आधार नंबर की जरूरत होगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिसे भी फ्री कनेक्शन चाहिये, उसके पास आधार नंबर होना अनिवार्य है। एलपीजी सब्सिडी लेने के लिये भी आधार नंबर की जरूरत होगी। ई-एनपीएस के जरिये अपना पेंशन खाता खोल सकते हैं। इसके लिये आधार कार्ड होना चाहिये। एनपीएस की ऑफीशियल साइट पर आधार कार्ड के जरिये आप ई-एनपीएस खाता बना सकते हैं।
पासपोर्ट बनवाने के लिये आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। केन्द्र और राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों की अटेंडेन्स के लिये आधार इनेबल्ड बायोमेट्रिक अटेंडेन्स सिस्टम तैयार किया है। जिसके जरिये सभी कर्मचारियों की उपस्थिती का पता लगता है। भविष्य में हर जगह अटेंडेन्स के लिये आधार नंबर अनिवार्य हो गया है। राशन की दुकानों पर सामान लेने के लिये आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है।