फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत को आसानी से नहीं मिलेगी राहत, ये काम तो करना ही पड़ेगा

Wed, 19 Apr 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
राखी सावंत
भगवान वाल्मीकि के खिलाफ टिप्पणी करने वाली राखी सावंत की मुश्किलें आसानी से कम नहीं होंगी। उन्हें एक ये काम तो करना ही पड़ेगा।

 
विज्ञापन

2 of 7
rakhi sawant
बालीवुड अभिनेत्री राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि के प्रति अशोभनीय टिप्पणी के मामले में अदालत में चल रहे केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए लगाई अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। राखी के वकीलों ने सोमवार को एडिशनल सेशन जज दिनेश कुमार की अदालत में पेश होकर इस याचिका को वापस लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
rakhi sawant
अदालत की ओर से जारी समन जमानती धाराओं के तहत है, ऐसे में अग्रिम जमानत की जरूरत नहीं है। जब राखी अदालत में पेश होंगी, उनको तभी जमानत मिल सकती है। राखी के वकीलों ने गहनता से मंथन के बाद यह कदम उठाया है। राखी सावंत के वकील रजनीश लखनपाल कहते हैं कि इस केस में राखी सावंत को पेश तो होना ही पड़ेगा, लेकिन उनको शीघ्र जमानत मिल जाएगी।

4 of 7
rakhi sawant
साथ ही राखी के पास पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में इसके खिलाफ याचिका डालने का भी विकल्प है। एडवोकेट नरेंद्र आद्या ने अदालत में राखी सावंत के खिलाफ भगवान वाल्मीकि के बारे में अभद्र टिप्पणी करने पर केस दायर कर रखा है। राखी के अदालत में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए। पुलिस उनको गिरफ्तार करने मुंबई गई थी, लेकिन टीम बैरंग वापस आ गई।
विज्ञापन

5 of 7
राखी सावंत
वहीं न्यायधीश दिनेश कुमार ने निचली अदालत में चल रही इस मामले शिकायत से संबंधित फाइल को अदालत में तलब कर लिया है। वहीं निचली अदालत से राखी की शिकायत वाली फाइल नए नियुक्त हुए न्यायधीश विश्व गुप्ता की अदालत में स्थानांतरित हुई। इसमें शिकायतकर्ता वकील नरेंद्र आदिया ने एक अर्जी देते हुए राखी सावंत को भगौड़ा घोषित किए जाने की कार्रवाई शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

6 of 7
rakhi sawant
अग्रिम जमानत याचिका लगाते वक्त राखी के वकील रजनीश लखनपाल ने तर्क दिया कि उनकी भगवान वाल्मीकि में पूरी आस्था है। उन्होंने कभी भगवान वाल्मीकि के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा। बावजूद इसके वे पूरे समाज से इस संबंध में माफी भी मांग चुकी हैं। न्यायधीश ने मामले की अगली सुनवाई 11 मई के लिए स्थगित करते हुए राखी की पुन: गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिये।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rakhi sawant
मामले में शिकायतकर्ता वकील नरेंद्र आदिया का कहना है कि राखी सावंत जानबूझ कर केस में पेश नहीं हो रहीं, जबकि वो मीडिया के सामने पेश होकर वाल्मीकि भाईचारे से माफी मांग कर साबित कर चुकी हैं कि उन्हें अदालती हुकमों की कोई परवाह नहीं है, जबकि लुधियाना पुलिस भी उन्हें अदालत में पेश करने को नाकाम रही। अदालत के ध्यान में पुलिस का व्यवहार और पक्षपात वाला रवैया जरूर लाऊंगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें