फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, क्रूर हादसे ने छीनी जिंदगी

Sun, 15 Feb 2015 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध
विज्ञापन
1 of 5
11 दिन पहले ही शादी हुई थी। हाथों से अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि क्रूर हादसे ने छीन लीं नवविवाहित जोड़े की जिंदगी, देखिए दर्दनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, क्रूर हादसे ने छीनी जिंदगी

2 of 5
11 दिन पहले ही शादी हुई थी। हाथों से अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि क्रूर हादसे ने छीन लीं नवविवाहित जोड़े की जिंदगी। हादसा हुआ हरियाणा के असंध के जींद मार्ग पर। जब कार व क्रूजर जीप में हुई जबरदस्त टक्कर में नवदंपति की मौत हो गई। हादसे में दो महिलाओं सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, क्रूर हादसे ने छीनी जिंदगी

3 of 5
गंभीर रूप से घायल चार को ट्रामा सेंटर करनाल रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह जसकरण सिंह व उनकी पत्नी किरणदीप कौर हिसार से वापस अपने घर असंध आ रहे थे। तेज गति से आ रही क्रूजर जीप व स्विफ्ट की आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट गाड़ी के परखचे उड़ गए।

हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, क्रूर हादसे ने छीनी जिंदगी

4 of 5
हादसे में किरण दीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को असंध के सामान्य अस्पताल लाया गया। जसकरण व क्रूजर सवार चार अन्य को करनाल रेफर कर दिया गया। लेकिन जसकरण ने करनाल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, क्रूर हादसे ने छीनी जिंदगी

5 of 5
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए। घायलों में क्रूजर चालक बलकार व असंध निवासी ऊषा, बाली व सतीश को करनाल रेफर किया गया है, जबकि नफे सिंह व दलमा सिंह का इलाज नगर के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें