फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लक्षण देखिए, कहीं आपको नए वाला मलेरिया तो नहीं

Tue, 25 Aug 2015 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
एक नए तरह के मलेरिया के अजीब लक्षण देखे गए हैं। इसमें जरूरी नहीं कि आपको बुखार हो। पेटदर्द भी एक लक्षण हो सकता है। और जानिए? रिपोर्टः आशीष वर्मा
Trending Videos
विज्ञापन

ये लक्षण देखिए, कहीं आपको नए वाला मलेरिया तो नहीं

2 of 8
यूं तो सर्दी के साथ तेज बुखार मलेरिया का प्रमुख लक्षण माना जाता है, लेकिन चंडीगढ़ में मलेरिया के अजीब लक्षण देखे गए हैं। पिछले दिनों मदरसा में 18 बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर जीएमएसएच 16 में एडमिट कराया गया था। पहले आशंका जाहिर की गई कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग हुई है, लेकिन जब मलेरिया टेस्ट कराया गया तो परिणाम पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

ये लक्षण देखिए, कहीं आपको नए वाला मलेरिया तो नहीं

3 of 8
विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के लक्षण बहुत ही कम पेशेंट में देखने को मिलते हैं, इसलिए जब वे हॉस्टिपल में आए तो डाक्टर पहली नजर में नहीं पहचान पाए। एक बच्चे को छोड़कर किसी को भी तेज बुखार नहीं था। फिलहाल 18 में से सिर्फ एक बच्चा अभी बीमार है और वह जीएमएसएच 16 में एडमिट है।

ये लक्षण देखिए, कहीं आपको नए वाला मलेरिया तो नहीं

4 of 8
रिपोर्ट मिलने के बाद तुरंत मदरसे की जांच की गई तो उनमें एडीज के भी लारवा मिले। पूरे मदरसा के इलाके में भी फोगिंग करवाई गई। इलाके में कई जगह जलभराव भी था। उसके बाद पड़ोस के घरों में भी फोगिंग हुई। पड़ोसियों के घरों से भी मच्छर आ सकते हैं, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन

ये लक्षण देखिए, कहीं आपको नए वाला मलेरिया तो नहीं

5 of 8
18 बच्चों के अचानक बीमार पड़ने के बाद पहली संभावना जताई गई थी कि मिड डे मिल या पानी में कोई मिलावट हो सकती है। अगले ही दिन पानी और मिड डे मिल के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

ये लक्षण देखिए, कहीं आपको नए वाला मलेरिया तो नहीं

6 of 8
पानी के सैंपल फेल मिले, लेकिन बच्चों को दस्त नहीं आ रही थी, इसलिए उन्हें शक हुआ। दूसरी तरफ एक बच्चा जो ज्यादा बीमार था, उसे बुखार भी चढ़ा। हास्पिटल ने उसके मलेरिया के टेस्ट करवाए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट देखने के बाद मलेरिया विंग का माथा ठनका और उन्होंने सभी बच्चों के टेस्ट करवाए। टेस्ट में तीन और बच्चों में मलेरिया पाजीटिव पाया गया।
विज्ञापन

ये लक्षण देखिए, कहीं आपको नए वाला मलेरिया तो नहीं

7 of 8
मलेरिया होने पर बुखार, कंपकंपी, खांसी-जुकाम, भूख ना लगना, उल्टियां होना, हाइपोथर्मिया और सांस तेज चलने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। ठंड लगकर तेज बुखार आना, सिरदर्द और शरीर में ऐंठन खासकर जोड़ों में दर्द आम लक्षण हैं। बीमारी बिगड़ जाने पर बेहोशी जैसे लक्षण भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

ये लक्षण देखिए, कहीं आपको नए वाला मलेरिया तो नहीं

8 of 8
मलेरिया विंग के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. अनिल गर्ग के मुताबिक, आमतौर पर मलेरिया के ऐसे लक्षण देखने को नहीं मिलते । ये लक्षण बहुत ही रेयर हैं। एक बच्चे को छोड़कर बाकी ठीक हो गए हैं। इलाके में फोगिंग भी करवा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें