फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सरसाइज करने जिम जाएं भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, पछताएंगे

Thu, 30 Nov 2017 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
जिम में एक्सरसाइज
अगर आप एक्सरसाइज करने के लिए जिम जाते हैं तो वहां भूलकर भी ये 6 गलतियां न करें, आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आगे की स्लाइड में देखिए।
विज्ञापन

2 of 9
जिम में एक्सरसाइज
जिम में एक्सरसाइज की शुरुआत करने वाले नए लोग कई सारी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनके मसल्स विकसित नहीं होते। उनकी हाइट भी प्रभावित होती है। ऐसे में लोगों को कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। एक नजर डालते उन छह गलतियों पर जो आमतौर पर लोग करते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
जिम में एक्सरसाइज
वार्मअप न करना : आमतौर पर लोग वार्मअप नहीं करते और सीधे वेट उठाने लगते हैं। इससे उन्हें इंजरी होती है। टिश्यू तक फट जाते है। कम से कम दस मिनट का वार्मअप करें। इसमें साइक्लिंग, जंपिंग को शामिल करें।

4 of 9
जिम में एक्सरसाइज
हाइट पर बात नहीं करते : जिम ज्वाइन करने वाले नए लोग अपने ट्रेनर से हाइट पर चर्चा नहीं करते और वजन उठाने लगते हैं। इससे उनकी हाइट नहीं बढ़ती। जबकि कई एक्सरसाइज ऐसी हैं जिसको करने से हाइट बढ़ सकती है।
विज्ञापन

5 of 9
जिम में एक्सरसाइज
स्ट्रेचिंग न करना : एक्सरसाइज खत्म करने के बाद लोग सीधे घर चले जाते हैं, जबकि उसके बाद शरीर को ठंडा करना होता है। इसके लिए स्ट्रेचिंग करना अहम होता। इसमें सूर्य नमस्कार या दूसरी एक्सरसाइज शामिल कर सकते हैं। इससे फायदा यह होगा कि आपकी बॉडी का बैलेंस बना रहेगा और स्ट्रेंथ को विकसित करेगा।
विज्ञापन

6 of 9
जिम में एक्सरसाइज
प्रॉपर ड्रेस में नहीं आते : कई बार लोग एक्सरसाइज के दौरान चप्पल या लेदर शूज पहनकर आ जाते हैं। इससे चोट लगने का खतरा रहता है। आजकल कई जिम में आयरन वेट का प्रयोग किया जा रहा है। ऐसे में उन्हें प्रॉपर स्पोर्ट्स शूज, ट्रैक पेंट व टीशर्ट में आना चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
जिम में एक्सरसाइज
वर्कआउट के बाद प्रॉपर डाइट न लेना : एक्सरसाइज करने के बाद लोग प्रॉपर डाइट नहीं लेते हैं। इससे उनके मसल्स नहीं बन पाते। इसके लिए प्रोटीन व काब डाइट लेना चाहिए। जैसे कि ब्राउन बेड, ब्राउन राइस, दलिया, वाइट एग, टोफो पनीर और लो फैट का दूध।
 

8 of 9
जिम में एक्सरसाइज
ट्रेनर से नहीं पूछते : अक्सर बिगनर ट्रेनर से बिना पूछे एक्सरसाइज करते हैं। यू-ट्यूब में वीडियो देखकर एक्सरसाइज करने लगते हैं, इससे उनकी बॉडी प्रॉपर साइज में नहीं आती। इसलिए ट्रेनर से पूछने के बाद ही एक्सरसाइज करें।
विज्ञापन

9 of 9
जिम में एक्सरसाइज
आमतौर बिगनर इसी तरह की गलतियां करते हैं। इससे मसल्स तो नहीं बनते बल्कि उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए बिगनर ट्रेनर की देखरेख में अपनी एक्सरसाइज की शुरुआत करें।
- साहिल दुग्गल, मिस्टर नार्थ इंडिया चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें