फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम की हनीप्रीत को पुलिस ने पकड़ लिया, पर सच कुछ और ही निकला!

Fri, 22 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
हनीप्रीत की हमशक्ल पकड़ी गई
राम रहीम की हनीप्रीत को पुलिस ने दबोच लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन सच तो कुछ और ही निकला। जिसे जाकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन

2 of 9
हनीप्रीत की हमशक्ल पकड़ी गई
दरअसल, नेपाल के धरान में पुलिस ने एक लड़की को देखा और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ की गई तो वह लड़की कोई और निकली। उसकी शक्ल हनीप्रीत से काफी मिलती थी। वह बिल्कुल हनीप्रीत की हमशक्ल थी। पूछताछ और जांच पड़ताल करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।

 
विज्ञापन

3 of 9
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
कोसी अंचल के डीआइजी हरि बहादुर पाल ने बताया कि हनीप्रीत की तलाश में छापेमारी की जा रही थी कि धरान में वार्ड नंबर 13 स्थित 'सेवारो सेकुआ कॉर्नर' में इंडियन नंबर की लग्जरी गाड़ी में हनीप्रीत जैसी एक लड़की दिखी। वह सादे लिबास में थी, लेकिन पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

 

4 of 9
Honeypreet Insan - फोटो : File Photo
हालांकि जांच के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया, लेकिन इस बीच अफवाह फैल गई कि हनीप्रीत पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि जिस लड़की को हिरासत में लिया गया था, वह पटना की रहने वाली है और वह परिवार के साथ घूमने आई थी। लड़की ने बताया कि वह दो दिन से होटल में ठहरी है।

 
विज्ञापन

5 of 9
राम रहीम की हनीप्रीत - फोटो : File Photo
बता दें कि राम रहीम को रोहतक जेल छोड़ने के बाद से हनीप्रीत फरार है। उसको तलाशने के लिए हरियाणा पुलिस ने 1 सितंबर को लुक आउट नोटिस जारी किया था। राम रहीम को रेप का दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में समर्थकों ने भारी हिंसा और उत्पात मचाया था। इसमें हनीप्रीत की बड़ी भूमिका थी।
विज्ञापन

6 of 9
राम रहीम की हनीप्रीत - फोटो : self
वहीं, हनीप्रीत की निगरानी के लिए के गौरीफंटा बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। आने-जाने वाले वाहनों के साथ ही बाहरी नंबरों की गाड़ियों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। हनीप्रीत के नेपाल जाने की खबरों के बाद अब गौरीफंटा बार्डर के सहारे नेपाल जाने के कयास तेजी से लगाए जाने लगे हैं।
विज्ञापन

7 of 9
Honeypreet Insan
इसका कारण है कि गौरीफंटा से धनगढ़ी होते हुए आसानी से कंचनपुर, घोराही तथा अन्य शहरों में आसानी से जाया जा सकता है। खबर है कि नेपाल पुलिस की सहायता से भारतीय पुलिस सीमा पर छापेमारी कर रही है।

8 of 9
राम रहीम की हनीप्रीत - फोटो : self
नेपाली सूत्रों की मानें तो हनीप्रीत को नेपाल के धरान इटहरी इलाके में देखा गया था। बताया जा रहा है कि हनीप्रीत गौरीफंटा बॉर्डर के रास्ते नेपाल पहुंची और धनगढ़ी से कंचनपुर, घोराही से होते हुए राम रहीम के किसी सीक्रेट अड्डे पर जा छुपी है।
विज्ञापन

9 of 9
राम रहीम की हनीप्रीत
नेपाल और भारत के बीच प्रत्यर्पण की कोई संधि नहीं           
पुलिस की जांच में हनीप्रीत की आखिरी लोकेशन राजस्थान के बाड़मेर में पता चला थी, लेकिन उसके बाद से हनीप्रीत पर हरियाणा पुलिस का हाथ खाली है। नेपाल और भारत के बीच प्रत्यर्पण की कोई संधि नहीं है, ऐसे में अगर हनीप्रीत नेपाल भागने में कामयाब हो गई है तो जांच एजेंसियों को बाबा की दत्तक पुत्री को वापस लाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें