फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET की इस टॉपर ने बताया, इन चीजों से दूर रहकर हासिल किया मुकाम

Sat, 24 Jun 2017 05:24 PM IST
भारत भूषण मित्तल/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Nitika Goyal
पंजाब के बठिंडा की नीतिका गोयल ने नेशनल एलिजीबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट में ऑल इंडिया स्तर पर आठवां और पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है। दो साल की कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता से उनके परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन

2 of 6
Nitika Goyal
नीतिका बताती हैं कि उन्होंने दो साल तक स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं किया। सभी सोशल साइट से दूर रहीं, ताकि समय की बर्बादी न होे। आगे नीतिका बताती हैं कि...
विज्ञापन

3 of 6
Nitika Goyal
उन्होने दिन रात सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दिया। नीतिका ने चंडीगढ़ के आकाश इंस्टीट्यूट से भी पढ़ाई की है। इसके बाद एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से आगे की तैैयारियां की।

4 of 6
Nitika Goyal
सिल्वर ऑक्स कॉलोनी निवासी नीतिका अपने माता-पिता को अपना रोल मॉडल मानती हैं। वह एमबीबीएस डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Nitika Goyal
नीतिका की माता रानी देवी लेक्चरर हैं और पिता सुरेश कुमार गोयल कृषि विभाग में एडीओ हैं। उनके भाई दिल्ली से पढ़ाई कर रहे हैं। अब नीतिका भी एमबीबीएस के लिए दिल्ली में ही दाखिला लेना चाहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nitika Goyal
नीतिका के अभिभावकों सुरेश कुमार और रानी देवी ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं होती। लोगों को कभी भी बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए। नीतिका शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी। उसे दसवीं में 10 सीजीपीए मिले। वहीं बारहवीं उसने 94.2 फीसदी अंकों के साथ पास की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें