चाहे संसद हो या कोई भी शो, नवजोत सिंह सिद्धू हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जिससे वो सुर्खियों में आ ही जाते है। विधानसभा के पहले दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ, देखिए...
विज्ञापन
2 of 9
पंजाब विधानसभा सत्र के पहले दिन सिद्धू का अंदाज
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब की 15वीं विधानसभा का वीरवार को पहला सत्र आरंभ हुआ और पक्ष-विपक्ष के विधायकों को प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलाई। हालांकि शिअद के विधायक पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल सदन से अनुपस्थित रहे। एक ओर तो सदन में विधायकों को बारी--बारी से शपथ दिलाई जा रही थी, वहीं अपनी-अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ सदन में बैठे नेताओं के बीच बातचीत के दौर भी चलते रहे।
विज्ञापन
3 of 9
punjab assembly session
इस दौरान, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर मीडिया की नजर भी बनी रही, क्योंकि सदन में भी सिद्धू अपने चिरपरिचित अंदाज में ही दिखाई दे रहे थे। सदन में ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा और नवजोत सिद्धू के बीच कुछ बातचीत चल रही थी कि सिद्धू एकाएक जोर से ठहाका लगाकर हंसे। उनका यह ठहाका बिल्कुल वैसा ही था जैसा वे ‘द कपिल शर्मा शो’ लगाया करते हैं।
4 of 9
punjab assembly session
सिद्धू का यह ठहाका पूरे सदन में गूंजा जबकि प्रोटेम स्पीकर उस समय एक विधायक को शपथ दिलाने में मसरूफ थे। सिद्धू ने जब देखा कि सदन में सब उनकी ही ओर देख रहे हैं तो उन्हें तुरंत आभास हुआ कि वे टीवी शो में नहीं, सदन में हैं। इससे वे कुछ झेंप से गए।
विज्ञापन
5 of 9
punjab assembly session
मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे सिद्धू
वीरवार को सदन की कार्यवाई के दौरान एक समय मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसी कार्यवश उठकर बाहर चले गए। इस बीच उनके नजदीक कुर्सियों पर बैठे नेताओं से मिलने पहुंचे नवजोत सिद्धू जगह खाली देख, सीएम की कुर्सी पर ही बैठ गए।
विज्ञापन
6 of 9
punjab assembly session
गौरतलब है कि नियमानुसार सदन के नेता की कुर्सी पर कोई भी अन्य सदस्य नहीं बैठ सकता। सिद्धू शायद इस बात से अनजान थे। उन्हें उनकी गलती का एहसास कराया गया तो वे फौरन उठ गए। इस घटना को लेकर बाद में पत्रकारों ने सिद्धू से सीएम की कुर्सी पर बैठने का कारण जानना चाहा, लेकिन सिद्धू ने इस मामले पर चुप्पी साधे रखी।
विज्ञापन
7 of 9
punjab assembly session
कैप्टन की गैर मौजूदगी में संभाली कमान
सदन में कांग्रेस के जिस विधायक को शपथ के लिए बुलाया जाता, वह अपनी सीट पर लौटते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह का अभिवादन अवश्य कर रहे थे। दोपहर 3.22 बजे कैप्टन किसी कारण सदन से बाहर चले गए। उनके साथ बैठे ब्रह्म मोहिंद्रा भी कैप्टन से कुछ समय पहले ही सदन से बाहर गए थे।
8 of 9
punjab assembly session
कैप्टन के जाने के बाद नवजोत सिद्धू ने कमान संभाली। वैसे भी सीनियोरिटी के हिसाब से वह तीसरे स्थान पर हैं। शपथ हासिल करने के बाद अपनी सीटों पर लौट रहे कांग्रेस विधायकों ने कैप्टन की अनुपस्थिति में सिद्धू का अभिवादन किया।
सारी गैलरी रहीं फुल
विधानसभा सत्र के पहले दिन सभी गैलरी फुल रहीं। विधायकों ने शपथ लेनी थीं। बड़ी संख्या में विधायक ऐसे थे, जोकि पहली बार सदन में पहुंचे थे। इसलिए उनके परिजन भी विधानसभा आए थे, जिस कारण सारी गैलरी भर गईं। स्पीकर की कुर्सी के बाईं तरफ स्थित गेस्ट गैलरी में तो बड़ी संख्या में लोगों ने खड़े होकर शपथ ग्रहण देखा।