फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू ने कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ को अनोखे अंदाज में दी शादी की बधाई, बताया 'जिंदा शहीद'

Sat, 15 Dec 2018 03:02 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा
नवजोत सिद्धू ने कपिल शर्मा को बेहद अनोखे अंदाज में शादी की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कुछ ऐसा लिख दिया कि पढ़कर दोनों के फैन्स हैरान रह गए।
विज्ञापन

2 of 5
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के साथ फोटो शेयर कर लिखा है- Marriage is a romance in which the hero dies in the first chapter! अब से तुम्हरा श्मार ज़िन्दा शहीदों मे आएगा दोस्त। शादी होते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने कपिल शर्मा को जिंदा शहीद बता दिया।
 


 
विज्ञापन

3 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के साथ हिन्दू रीति रिवाज से 7 फेरे लिए। यह शादी होटल कबाना में हुई। इसमें कपिल और गिन्नी के परिवार वाले, पारिवारिक रिश्तेदार और पंजाबी इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं।

कपिल शर्मा ने 13 दिसंबर को गिन्नी चतरथ के साथ सिख रीति रिवाज से आनंद कराज भी किया। यह शादी गिन्नी के घर पर जालंधर में हुई। इस शादी में दोनों के परिवार और पारिवारिक रिश्तेदार शामिल हुए। इसके बाद कपिल अपनी मर्सिडीज में गिन्नी की डोली लेकर अमृतसर आए।

 

4 of 5
कपिल शर्मा
कपिल की शादी में उनका पेट डॉग चीकू भी शामिल हुआ। चीकू ने भी सूट बूट पहना हुआ था। उसकी देखभाल के लिए भी बाउंसर और सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए थे। चौथी बात, कपिल की शादी की सारी रस्में अमृतसर में उनकी बहन के घर निभाई गईं।  पहली बार किसी सेलिब्रिटी ने अपनी शादी सोशल मीडिया पर लाइव की। कपिल शर्मा के यूट्यूब चैनल कपिलशर्माके9 पर दोनों तरीकों से हुई शादियों का लाइव किया गया, लेकिन खास बात ये कि शादी पूरी होते ही लिंक हटा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram
कपिल शर्मा की शादी में उनके सभी फिल्मी यार यारी का फर्ज निभाते नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा के विवाह की खुशी में पंजाब के मान गुरदास मान ने देर रात तक अपने गीतों से मेहमानों की महफिल में चार चांद लगाए। गायक गुरदास मान के गीतों पर मेहमान झूम उठे। जब कपिल शर्मा ने एंट्री की तो मंच पर प्रसिद्ध गायक गुरदास मान थे। उनके साथ कॉमेडियन प्रीतो भी थीं। गुरदास मान ने प्रसिद्ध छल्ला गाकर शादी में चार चांद लगा दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें