युवक और युवती के नग्न शव दो संदूकों से बरामद हुए। वारदात को विभत्स तरीके से अंजाम दिया गया। हत्या या ऑनर किलिंग देखिए तस्वीरें। कमजोर दिल वाले इन तस्वीरों को न देखें।
विज्ञापन
युवक-युवती के नग्न शव, हत्या या ऑनर किलिंग?
2 of 8
हरियाणा के सोनीपत के जीटी रोड स्थित कुमासपुर गांव के पास ताऊ देवीलाल पार्क में सोमवार सुबह दो संदूक (बॉक्स) में एक युवक और युवती के नग्न शव बरामद हुए।
विज्ञापन
युवक-युवती के नग्न शव, हत्या या ऑनर किलिंग?
3 of 8
दोनों शवों पर ऐसे निशान मिले हैं, जिनसे प्रतीत होता है कि इन्हें जलाने का भी प्रयास किया गया था। वारदात को विभत्स तरीके से अंजाम दिया गया है। हत्या के बाद युवक के दोनों पैर काट दिए गए।
युवक-युवती के नग्न शव, हत्या या ऑनर किलिंग?
4 of 8
पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और शिनाख्त के लिए प्रदेश के थानों के अलावा दिल्ली और उत्तरप्रदेश की पुलिस से संपर्क साधा है। पुलिस ने ऑनर किलिंग की घटना से इनकार नहीं किया है, फिर भी शिनाख्त होने के बाद ही हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
युवक-युवती के नग्न शव, हत्या या ऑनर किलिंग?
5 of 8
ताऊ देवीलाल पार्क में अलसुबह राहगीरों ने दो लावारिस बक्से देखे। बॉक्स को खोला तो देखा कि एक में युवक और दूसरे में एक युवती का शव पड़ा है। युवक के शरीर केवल बनियान थी। युवती के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, उसके हाथों में केवल चूड़ा पहना था।
विज्ञापन
युवक-युवती के नग्न शव, हत्या या ऑनर किलिंग?
6 of 8
युवक के दोनों पांव काटकर बक्से में ही रखे गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एफएसएल और फिंगरप्रिंट की टीम भी पहुंची और सबूत जुटाए गए।
विज्ञापन
युवक-युवती के नग्न शव, हत्या या ऑनर किलिंग?
7 of 8
पुलिस ने शवों की शिनाख्त के लिए उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा है। शवों की स्थिति देखकर दो बातें स्पष्ट होती हैं। पहली यह कि मामला ऑनर किलिंग का है और दूसरा यह कि दोनों की हत्या कहीं अन्य जगह की गई और घटना को अंजाम देने के बाद शवों को बॉक्स में डालकर पार्क में रख दिया गया।
प्रथम दृष्टया हत्या गला दबाकर करने की बात सामने आ रही है। युवती के शव के गले पर चोट के भी निशान हैं। अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक, सोनीपत ने बताया कि संदूक में युवक और युवती के बिना कपड़ों के शव मिले हैं। ऑनर किलिंग से इंकार नहीं किया जा सकता। फिर भी अलग-अलग थ्योरी से मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।