फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

Sun, 17 May 2015 04:10 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
एडवेंचर ट्रिप ऑर लॉन्ग ड्राइव के शौकीन हैं तो बाइक पर लेह तक का सफर बेहद रोमांचक हो सकता है, लेकिन इसके लिए राइडर्स को कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। जानिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

2 of 11
चंडीगढ़ के बाइक राइडर्स ग्रुप गरारी राइडर्स के सदस्य बता रहें हैं कुछ टिप्स। ग्रुप के सदस्य प्रवीण जग्गी बताते हैं कि उनके इस ग्रुप में कुल नौ लोग हैं, जो अलग-अलग फील्ड से हैं। लेकिन, सभी का शौक एक है, लांग बाइक राइडिंग।
विज्ञापन

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

3 of 11
प्रवीण बताते हैं कि लेह जाने के लिए चंडीगढ़ से शिमला के रास्ते से होते हुए नारकंडा से बालरी पास और फिर गिद्धी तक एक रास्ता है। गिद्धी से रूट को थोड़ा और दिलचस्प बनाने के लिए मनाली से रोहतांग पास से गुजर सकते हैं। वहां से पारचू से लेकर बारहाकंडा होते हुए ब्रुड और मूरी प्लेन के रास्ते लेह तक पहुंचे। प्रवीण ने कहा कि लेह के पास बेहतरीन ट्रैक हैं। वहां जगह-जगह पर आर्मी के कैंप हैं।

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

4 of 11
प्रवीण बताते हैं अगर ऊंचाई की वजह से किसी को सांस लेने में दिक्कत हो तो आर्मी कैंप इसमें आपकी मदद करते हैं। लंबे सफर के लिए अपने साथ कुछ चीजों को जरूर रखें। इसमें डिहाइड्रेशन से बचने के लिए स्पेशल डिहाइड्रेशन बैग है। बाइक सिर्फ बुलेट या हैवी सीसी की हो जिससे आपकी बाइक रास्ते में ज्यादा चलने की वजह से खराब न हो।
विज्ञापन

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

5 of 11
प्रवीण के मुताबिक, बाइक में लद्दाखी कैरियर जरूर लगाएं, जिसमें आप टैंट, कपड़े और साथ ही पेट्रोल का बैकअप रख सकते हैं। सफर के दौरान पेट्रोल का जरूर ख्याल रखें, क्योंकि हिमाचल के कई क्षेत्रों में कई किमी तक पेट्रोल पंप मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

6 of 11
इसके अलावा राइडिंग के लिए कुछ बेसिक टूल किट होती हैं, जिसकी रास्ते में बहुत जरूरत होती है, जैसे कि चैन सेट, ब्रेक ऑयल, एयर फिल्टर, ब्रेक शू, हेडलाइट बल्ब, पंचर किट, एक्सट्रा ट्यूब। इसके अलावा जेब में कैश जरूर रखें। एटीएम कार्ड पर निर्भर न रहें तो बेहतर होगा। अगर आप सफर के दौरान हिमाचल या लेह के करीब टैंट में बिताना चाहते हैं तो टैंट हमेशा वहीं लगाएं जहां पानी आसानी से मिल सके। जैसे कि नदी के पास, टैंट के साथ आग जलाने का प्रबंध भी जरूर करें। टैंट के साथ स्लीपिंग बैग भी हो।
विज्ञापन

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

7 of 11
प्रवीण बताते हैं कि हिमाचल और लेह में रात को ठंड होती है। इसलिए अपने साथ गर्म कपड़े भी लेकर जाएं। कभी-कभी रात को 80 से लेकर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलती है, जिससे टैंट में रहना खतरनाक होता है। इसलिए सावधानी से और जगह को अच्छी तरह से देखकर ही टैंट में रात गुजारने का फैसला करें। सफर के दौरान एक दिन में चार से पांच बार मौसम बदल सकता है। इसमें तेज धूप, बारिश, गर्मी और सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

8 of 11
जग्गी ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है, जिससे चक्कर आ सकते हैं। इसलिए पहाड़ी रास्तों में हमेशा हल्का व क्षेत्रीय खाना ही खाएं। हिमाचल से लद्दाख के बीच कई ऐसे ढाबे आते हैं, जहां आपको लोकल फूड मिलता है। डिमांड पर वह आपकी पसंद का खाना भी बनाते हैं, लेकिन अगर किसी नई जगह को एंजॉय करना है तो वहां के खाने को तरजीह दें।

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

9 of 11
प्रवीण बताते हैं कि सफर के दौरान अपने साथ फर्स्ट एड किट जरूर रखें। लंबे रास्तों पर ड्राइविंग करते वक्त आप थक सकते हैं, जिससे आपको नींद आने लगती है। इस वजह पहाड़ी रास्तों पर बाइक राइड करना बहुत मुश्किल हो जाता है और खतरनाक भी है। इसलिए अपने साथ च्वइंगम जरूर रखें और इसका प्रयोग निरंतर करें। च्वइंगम निरंतर चबाने से आपक एक्टिव रहेंगे। हर 50 से 100 किमी के बीच पानी जरूर पीएं।

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

10 of 11
प्रवीण के मुताबिक, शिमला से लेह तक कई ऐसे होटल आते हैं, जहां आपको सिर्फ 150 से 250 रुपये में कमरा मिल सकता है। इसलिए अगर आपका ग्रुप बड़ा भी है तो भी यहां आपको रूम की कमी नहीं होगी। जब भी बाइक पर लॉन्ग राइड पर जाएं तो एक बड़े ग्रुप के साथ जाएं। क्योंकि हिमाचल से लेकर लेह तक कई ऐसे दुर्गम रास्ते हैं, जहां पर मोबाइल का नेटवर्क काम नहीं करता। ऐसे में आपके पास संपर्क करने के लिए भी कोई जरिया नहीं होता। इसलिए ग्रुप में ही चलें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

बाइक पर लेह-लद्दाख जाना हो तो ये सावधानियां बरतें

11 of 11
प्रवीण ने बताया कि सफर के दौरान आपको कई जगह प्रकृति के साथ-साथ खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। इनमें लेह के पास पेंगोंग लेक (जिसका एक चौथाई हिस्सा भारत में और बाकी चीन में है), खार बुग ला, टैंग लैंग ला ब्रुड और खारडुंगला हिल टॉप हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें