बहन को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भाई को ऐसा गुस्सा आया कि उसने दोनों को वहीं काट दिया।
विज्ञापन
2 of 6
हत्या
घटना हरियाणा के सिरसा की है, जहां ओढां के बडागुढा थाना क्षेत्र के गांव साहुवाला प्रथम में एक युवक ने अपनी बहन व उसके प्रेमी की तेजधार हथियार से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
3 of 6
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
जानकारी के मुताबिक पंजाब के कंदूखेड़ा निवासी सोनू साहुवाला प्रथम में पिछले कुछ समय से अपनी मौसी के पास रह रहा था। इसी दौरान उसका पड़ोस में रहने वाले हरदीप सिंह के घर में आना-जाना हो गया। सोनू का हरदीप की बहन सुमन के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
4 of 6
हत्या
- फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
मंगलवार को दोपहर हरदीप अपने टायर पंचर की दुकान पर कार्य कर रहा था। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा की उसकी बहन व सोनू दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Demo Pic
तैश में आए हरदीप ने कापा उठाकर पहले सोनू पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सोनू को ठिकाने लगाने के बाद हरदीप ने अपनी बहन सुमन को भी नहीं बख्शा और उस पर कापा से वार कर उसे भी मार डाला।
घटना के बाद हरदीप मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर बडागुढा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों रक्त रंजित शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलने पर डीएसपी विजय कक्कड ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इस सबंध में आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।