फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार अचानक अपने घर पहुंचे मोंटी पनेसर, अश्विन-विराट को बताया बेहतर

Fri, 26 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल के लिए खेलना चाहते है मोंटी पनेसर
इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के सदस्य रहे पंजाबी मूल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने कहा है कि वह इंग्लैंड की टीम के लिए दोबारा खेलना चाहते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आईपीएल के लिए खेलना चाहते है मोंटी पनेसर
मोंटी पनेसर ने कहा कि वह दुआ करते हैं कि उन्हें दोबारा खेलने का मौका मिले। आईपीएल के बारे में पूछने पर मोंटी ने कहा कि उनका सपना है कि वह आईपीएल में खेलें और मेरे दादा मुझे आईपीएल खेलता हुआ देखें। मोंटी लुधियाना में अपने दादा, बहन और अन्य रिश्तेदारों से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल के लिए खेलना चाहते है मोंटी पनेसर
इस दौरान पूर्व विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, जिला अकाली दल के प्रधान हरभजन सिंह डंग, कांग्रेस के नेता जसबीर सिंह जस्सल आदि ने उनका स्वागत किया। 
मोंटी ने बताया कि वह पंजाब पहली बार आए हैं और उन्होंने अपने दादा को सरप्राइज दिया है। पहले तो दादा कुछ समय हैरान भी हो गए और फिर बोले, वह मुझे देखकर बेहद खुश हैं।

4 of 6
आईपीएल के लिए खेलना चाहते है मोंटी पनेसर
मोंटी ने कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें बेहद प्यार दिया है जिससे वे बेहद उत्साहित हैं। यहां की गर्मी को भी बेहद एंजाय कर रहे हैं। वे गोल्डन टैंपल और माता वैष्णो देवी में माथा टेककर आए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल के लिए खेलना चाहते है मोंटी पनेसर
उन्होंने कहा कि वह ब्रिटेन में जन्मे है और वहां की टीम से खेलकर खुश हैं। मजाक में मोंटी ने कहा कि हालांकि यदि वे इंडियन टीम का हिस्सा होते तो ड्रेसिंग रूम में अच्छी पंजाबी बोलते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल के लिए खेलना चाहते है मोंटी पनेसर
आगामी चैंपियन ट्राफी के बारे में मोंटी ने कहा कि पाकिस्तान टीम भी बेहतर खेलती है। वह इंग्लैंड में वाइट बॉल खेलकर अनुभव हासिल कर चुकी है और उसके भी काफी चांस है। भारतीय टीम में अश्विन काफी अच्छा है लेकिन विराट कोहली बेहतर क्रिकेटर होने के साथ साथ अच्छे लीडर व मैच विनर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें