विद्यासागर मेंटल अस्पताल एवं कॉलेज के हॉस्टल में सो रही छात्राओं से छेड़छाड़ क्या हुई? मामला दबने की बजाय और बढ़ गया। छात्राओं का गुस्सा देख प्रिंसिपल भी सन्न रह गए। आप भी देखिए।
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर ऐसी 'मर्दानी' बनीं छात्राएं, प्रिंसिपल भी सन्न
2 of 6
घटना, पंजाब के अमृतसर स्थित सरकारी कॉलेज की है। इससे भड़की विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की और पुलिस के सामने ही प्रिंसिपल की गाड़ी तोड़ दी। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर सुरक्षा गार्ड को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जिसके बाद विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर ऐसी 'मर्दानी' बनीं छात्राएं, प्रिंसिपल भी सन्न
3 of 6
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पानीपत से आई चार छात्राएं कॉलेज में मनोविज्ञान की पढ़ाई कर रही थीं। छात्राओं के मुताबिक वे हॉस्टल में अपने कमरे में सो रही थी तभी उनके दरवाजे में पास के क्वार्टर से लड़के उनके रूम में घुसे और उनके साथ छेड़खानी की। छात्राओं ने शोर मचाया तो और छात्राएं भी वहां आ गई। यह देखकर लड़के फरार हो गए।
छेड़छाड़ पर ऐसी 'मर्दानी' बनीं छात्राएं, प्रिंसिपल भी सन्न
4 of 6
नाराज लड़कियों ने हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड को पकड़कर अस्पताल प्रशासन के हवाले कर दिया। इसके बाद वहां पर विद्यार्थियों का जमावड़ा लग गया। सभी ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस पहुंची पर भड़की छात्राओं ने पुलिस के सामने ही कॉलेज प्रिंसिपल बीएल गोयल की गाड़ी को पलट कर उसे तोड़ दिया।
विज्ञापन
छेड़छाड़ पर ऐसी 'मर्दानी' बनीं छात्राएं, प्रिंसिपल भी सन्न
5 of 6
पुलिस ने पीड़ित छात्राओं के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीमें भी गठित कर दी हैं। उधर, प्रिंसिपल बीएल गोयल ने बताया कि जल्द ही कॉलेज और छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए वहां पर अधिक सुरक्षा गॉर्ड तैनात किए जाएंगे, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
छेड़छाड़ पर ऐसी 'मर्दानी' बनीं छात्राएं, प्रिंसिपल भी सन्न
6 of 6
नेशनल स्टूडेंट्स फेडरेशन (एनएसएफ) के सचिव राजविंदर राजा ने कहा कि कॉलेज के हॉस्टल की सुरक्षा के प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए कई बार छात्राओं ने आवाज उठाई लेकिन प्रिंसिपल की ओर से हमेशा इसको नजरअंदाज किया गया। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी गिरफ्तार न किए गए तो आंदोलन तेज होगा। उन्होंने प्रिंसिपल गोयल को पद से हटाने की मांग की।