पंजाब के मोहाली में झूला टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। झूला महज तीन सेकेंड में 50 फुट की उंचाई से नीचे गिरा। इसमें 30 लोग सवार थे। सभी लोगों को चोट आई है। इनमें से 13 लोग गंभीर घायल हैं। सभी को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दरअसल, मोहाली के फेज-आठ दशहरा मैदान में मेला चल रहा है। यहां ड्रॉप टावर झूले के हाइड्रोलिक का तार टूटने से नीचे गिरा है।