चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन से एक विमान हाईजैक हो गया। सूचना मिली कि हैल्लो... पा...पा..वन...एयरफोर्स से विमान हाईजैक हो गया है। जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम में यह काल गई तो सभी अलर्ट हो गए।
विज्ञापन
विमान हाईजैक हो जाए तो देखिए क्या करेगी फोर्स?
2 of 5
अलर्ट की कॉल मिलते ही सायरन से गूंजती गाड़ियां... फायर टेंडर के साथ आपदा से निपटने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की पूरी टीम बिना किसी देरी के चंडीगढ़ एयरफोर्स एरिया की ओर चल पड़ी।
विज्ञापन
विमान हाईजैक हो जाए तो देखिए क्या करेगी फोर्स?
3 of 5
चंडीगढ़ के एयरपोर्ट और एयरफोर्स में हड़कंप की स्थिति बन गई है। करीब दस मिनट के भीतर यहां फायर टेंडर भी पहुंच गया और पुलिस की गाड़ियां भी।
विमान हाईजैक हो जाए तो देखिए क्या करेगी फोर्स?
4 of 5
लेकिन, यह क्या? यहां न तो कोई विमान हाईजैक हुआ था न ही कोई दूसरा पंगा। यह तो थी विमान के हाईजैक जैसी स्थिति से निपटने के लिए एक मॉकड्रिल थी।
मॉकड्रिल करीब आधा घंटा चली। अकसर एयरफोर्स स्टेशन और एयरपोर्ट पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाता रहता है। इस दौरान हाइजैक की स्थिति में तैयारी की कमियों को परखा जाता है।