दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर की ये तस्वीरें देखेंगे तो बस देखते ही रह जाएंगे। देखिए मिस वर्ल्ड की एक्सक्लूसिव तस्वीरें। सभी फोटोः फेसबुक
विज्ञापन
2 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मिस इंडिया मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और अपने डॉक्टर माता-पिता के साथ देश का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। 14 मई 1997 को जन्मी हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर ने जून 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीता था।
विज्ञापन
3 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
चीन के सान्या शहर में मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में फस्र्ट रनरअप मिस इंगलैंड स्टेफनी हिल रहीं, जबकि सेकेंड रनर अप के खिताब पर मिस मैसिको एंड्रिया मेजा ने कब्जा जमाया। इन दोनों के साथ मानुषी का करीबी मुकाबला था, लेकिन अंत में ताज मानुषी के सिर आया।
4 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर रोहतक की कमल कॉलोनी वासी डॉ. मित्रवसु चिल्लर की बेटी हैं। उनकी मां नीलम दिल्ली के इबहास में डिपार्टमेंट अॉफ न्यूरोकैमिस्ट्री की हेड हैं। मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गर्वमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वीमेन से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
5 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी को नृत्य, गायन, कविता लिखने और चित्रकारी का शौक है। मानुषी जहां चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई कर रही हैं, वहीं उनकी बहन वकालत में अध्ययनरत हैं और उनका छोटा भाई अभी स्कूल में है। मानुषी शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं। मानुषी मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन
6 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
जून 2017 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद मानुषी छिल्लर पहली बार अपने गांव पहुंची थी तो उन्होंने उन्होंने बताया था कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए वे एमबीबीएस का एक साल ड्रॉप कर रही हैं, हालांकि ये भी कहा था कि प्रतियोगिता पूरी होने के बाद वे इसे पूरा करेंगी।
विज्ञापन
7 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी में कुछ कर गुजरने का जज्बा इतना था कि उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया और मां बाप ने भी इसमें उनका साथ दिया। वैसे भी मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया उनका पहला शौक है। ऐसे में मेडिकल की पढ़ाई और ब्यूटी कांटेस्ट की तैयारी में बैलेंस करने में दिक्कत जरूर आई, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे एमबीबीएस पूरी नहीं करेंगी।
8 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
एमबीबीएस पूरी करके डॉक्टर बनकर वे बहुत से ऐसे काम करना चाहती हैं, जो महिलाओं के हित में होंगे। मानुषी छिल्लर कहती हैं कि कुछ भी करने की कोई सीमा नहीं होती। हम सीमा से परे हैं और हमारे सपने भी अनंत हैं। हमें खुद पर कभी भी संदेह नहीं करना चाहिए। उनके माता-पिता ने इसी सोच के साथ हरियाणा में उनकी परवरिश की। मानुषी ये खिताब जीतने वाली छठी भारतीय सुंदरी हैं। मेडिकल स्टूडेंट मानुषी हेड टू हेड चैलेंज और ब्यूटी विद पर्पस सेगमेंट दोनों में अव्वल रहीं।
9 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी सावित्री सहरावत खास बातचीत में बताती हैं कि उसे नई नई ड्रेस पहनने का शौक है। उसे बचपन से ही सजने-संवरने का काफी शौक रहा है। उसका बचपन गुड्डे-गुड़ियों में नहीं बिंदी, काजल, चूड़ियों और चुनरी आदि से संवरने में बीता। वह खुद ही नहीं सजती थी, बल्कि अपने साथ उन्हें भी सजाना शुरू कर देती। गोहाना से रोहतक पास होने के चलते हर हफ्ते शनिवार-रविवार को अपने ननिहाल आ जाती है।
10 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
राजस्थान में सिविल इंजीनियरिंग विभाग से रिटायर्ड नाना चंद्र सिंह सहरावत बताते हैं कि मानुषी खुद में मस्त रहने वाली लड़की है। चाहे पढ़ाई हो या डांस, उसे किसी की भी दखलंदाजी पसंद नहीं है। वह क्रिएटिव दिमाग वाली लड़की है। वह शक्ति नाम के प्रोजेक्ट के साथ काम कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को माहवारी के बारे में बताया जाता है, ताकि उनके मन का डर व हिचकिचाहट दूर हो।
11 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी सावित्री सेहरावत कहती है कि उनकी नातिन बहुत दुबली-पतली थी और खाने-पीने का बहुत खयाल रखती थी। ज्यादा तली-भुनी चीज उसे नहीं पसंद है। उसके आने पर जब वह रसोई में जाती तो वह मना कर देती। उसके रहते हुए रसोई में जाने का मौका नहीं मिलता है। ननिहाल में आने पर ज्यादा समय नानी के साथ ही बिताना चाहती है। जिस दिन मैं कढ़ी-चावल बनाती थी, वह इसे खाना नहीं भूलती थीं।
12 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी बताती हैं कि ननिहाल में उसकी सबसे प्रिय बहन पलक सेहरावत है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही है। वह कहती है कि दीदी पढ़ाई के समय भी बचपन में मॉडलिंग व अन्य किताबें ज्यादा देखती थी और कहती थी कि तेरी बहन को ऐसा बनना है। साफ सफाई उसकी हॉबी थी, हर तरह की साफ सफाई। वह नानी के घर आती थी तो गार्डन में पौधों की देखरेख और अन्य साफ-सफाई पर ध्यान देती थी।
13 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी कहती हैं कि वह भले ही कितने ऊंचे पायदान पर चढ़ती जा रही हो, लेकिन उनका व्यवहार हमेशा सेवा भाव वाला रहा है। यही कारण है कि वह कॉलेज में मरीजों की सेवा करती थीं और वह किसी को दर्द में नहीं देख सकती थीं। मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. पीएस गहलौत ने बताया कि मानुषी हमेशा मरीजों की सेवा के लिए आगे रहती थीं। उन्हें जिस तरह की जिम्मेदारी कॉलेज में सौंपी जाती थी, उसे वह बखूबी निभाती थीं।
14 of 15
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी ने बताया कि मिस इंडिया बनने के बाद ही मिस वर्ल्ड बनने का ताज देखना शुरू कर दिया था। मानुषी ने मिस इंडिया बनने के बाद कॉलेज में आकर बातचीत में यह साफ भी कर दिया था कि मिस इंडिया बनना उसके मिस वर्ल्ड के ताज तक पहुंचने की सीढ़ी है और वह मान रही है कि उसने एक सीढ़ी ओर पार कर ली। क्योंकि उसने मिस वर्ल्ड का ताज देखा है और उस ताज को अपने सिर पर रखना चाहती है।
मानुषी की नानी कहती हैं कि उसमें एक जुनून था, इसलिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए उसने मेडिकल का एक साल ड्रॉप कर दिया था, ताकि वह कंपीटिशन पर फोकस कर सके। उसके इस फैसले से हालांकि उसका कैरियर दांव पर लग गया था, लेकिन मां बाप और परिजनों ने साथ दिया और नतीजा सभी के सामने है। मानुषी कार्डिक सर्जन बनना चाहती हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों में नॉन-प्रॉफिट पर आधारित अस्पताल खोलने की इच्छा है।