फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानुषी छिल्लर की नानी ने खोले 'मिस वर्ल्ड' नातिन के कई राज, 15 अनसुनी बातें

Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 12
Manushi Chhillar
बचपन में नानी की साड़ियों से सजती थी, आज दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है। मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की नानी ने खोले नातिन के कई राज, जानिए।

 
विज्ञापन

2 of 12
मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी सावित्री सहरावत खास बातचीत में बताती हैं कि उसे नई नई ड्रेस पहनने का शौक है। उसे बचपन से ही सजने-संवरने का काफी शौक रहा है। उसका बचपन गुड्डे-गुड़ियों में नहीं बिंदी, काजल, चूड़ियों और चुनरी आदि से संवरने में बीता। वह खुद ही नहीं सजती थी, बल्कि अपने साथ उन्हें भी सजाना शुरू कर देती। गोहाना से रोहतक पास होने के चलते हर हफ्ते शनिवार-रविवार को अपने ननिहाल आ जाती है।
विज्ञापन

3 of 12
मानुषी छिल्लर बनी विजेता
राजस्थान में सिविल इंजीनियरिंग विभाग से रिटायर्ड नाना चंद्र सिंह सहरावत बताते हैं कि मानुषी खुद में मस्त रहने वाली लड़की है। चाहे पढ़ाई हो या डांस, उसे किसी की भी दखलंदाजी पसंद नहीं है। वह क्रिएटिव दिमाग वाली लड़की है। वह शक्ति नाम के प्रोजेक्ट के साथ काम कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को माहवारी के बारे में बताया जाता है, ताकि उनके मन का डर व हिचकिचाहट दूर हो।

 

4 of 12
manushi
मानुषी की नानी सावित्री सेहरावत कहती है कि उनकी नातिन बहुत दुबली-पतली थी और खाने-पीने का बहुत खयाल रखती थी। ज्यादा तली-भुनी चीज उसे नहीं पसंद है। उसके आने पर जब वह रसोई में जाती तो वह मना कर देती। उसके रहते हुए रसोई में जाने का मौका नहीं मिलता है। ननिहाल में आने पर ज्यादा समय नानी के साथ ही बिताना चाहती है। जिस दिन मैं कढ़ी-चावल बनाती थी, वह इसे खाना नहीं भूलती थीं।
विज्ञापन

5 of 12
मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी बताती हैं कि ननिहाल में उसकी सबसे प्रिय बहन पलक सेहरावत है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही है। वह कहती है कि दीदी पढ़ाई के समय भी बचपन में मॉडलिंग व अन्य किताबें ज्यादा देखती थी और कहती थी कि तेरी बहन को ऐसा बनना है। साफ सफाई उसकी हॉबी थी, हर तरह की साफ सफाई। वह नानी के घर आती थी तो गार्डन में पौधों की देखरेख और अन्य साफ-सफाई पर ध्यान देती थी।
विज्ञापन

6 of 12
manushi
मानुषी की नानी कहती हैं कि वह भले ही कितने ऊंचे पायदान पर चढ़ती जा रही हो, लेकिन उनका व्यवहार हमेशा सेवा भाव वाला रहा है। यही कारण है कि वह कॉलेज में मरीजों की सेवा करती थीं और वह किसी को दर्द में नहीं देख सकती थीं। मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. पीएस गहलौत ने बताया कि मानुषी हमेशा मरीजों की सेवा के लिए आगे रहती थीं। उन्हें जिस तरह की जिम्मेदारी कॉलेज में सौंपी जाती थी, उसे वह बखूबी निभाती थीं।
विज्ञापन

7 of 12
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी ने बताया कि मिस इंडिया बनने के बाद ही मिस वर्ल्ड बनने का ताज देखना शुरू कर दिया था। मानुषी ने मिस इंडिया बनने के बाद कॉलेज में आकर बातचीत में यह साफ भी कर दिया था कि मिस इंडिया बनना उसके मिस वर्ल्ड के ताज तक पहुंचने की सीढ़ी है और वह मान रही है कि उसने एक सीढ़ी ओर पार कर ली। क्योंकि उसने मिस वर्ल्ड का ताज देखा है और उस ताज को अपने सिर पर रखना चाहती है।

8 of 12
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी की नानी कहती हैं कि उसमें एक जुनून ​था, इसलिए मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए उसने मेडिकल का एक साल ड्रॉप कर दिया था, ताकि वह कंपीटिशन पर फोकस कर सके। उसके इस फैसले से हालांकि उसका कैरियर दांव पर लग गया था, लेकिन मां बाप और परिजनों ने साथ दिया और नतीजा सभी के सामने है। मानुषी कार्डिक सर्जन बनना चाहती हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों में नॉन-प्रॉफिट पर आधारित अस्पताल खोलने की इच्छा है।

9 of 12
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
जानकारी के लिए बता दें कि मानुषी के पिता डॉ. मित्रबसु सेंट्रल गर्वमेंट के डीआरडीओ विभाग में मेडिकल ऑफिसर है और माता डॉ. नीलम दिल्ली के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। इन्होंने रोहतक के ही पीजीआईएमएस कॉलेज से डॉक्टरी की। फिर दोनों ने ही एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुना। बहादुरगढ़ के बामनौली गांव की मानुषी का परिवार काफी समय तक रोहतक की कमल कॉलोनी में रहा, कुछ समय पहले ही दिल्ली शिफ्ट हुआ था।

10 of 12
Manushi Chillar
अब रोहतक में मानुषी के नाना नानी ही रहते हैं। मानुषी के चाचा और बुआ भी कमल कालोनी में रहते हैं। मानुषी के चाचा डॉ. दिनेश छिल्लर गोहाना के नागरिक अस्पताल में डॉक्टर हैं तो चाची डॉ. ऊषा कटारिया महिला मेडिकल कॉलेज के स्किन डिपार्टमेंट की एचओडी हैं। बड़ी बुआ डॉ. राधिका प्रोफेसर हैं। वे जाट कॉलेज से रिटायर्ड हैं। मानुषी छिल्लर तीन भाई-बहन हैं। मानुषी की बड़ी बहन दिवांगना छिल्लर एलएलबी कर रही हैं और भाई 9वीं क्लास में है।

 

11 of 12
Manushi Chillar
मानुषी की शुरुआती पढ़ाई बंगलौर और दिल्ली में हुई। मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पासआउट हैं। मानुषी पेंटिंग और कुचीपुड़ी नृत्य में भी बहुत अच्छी हैं। बैले डांस उसका पसंदीदा है। इसके अलावा पेट्स और स्टडी से भी बहुत प्यार है, इसलिए हमेशा टॉपर रही है।
विज्ञापन

12 of 12
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी छिल्लर ने कहा कि मुझे लगता है कि हर महिला को जागरूक बनाना जरूरी है। इसलिए मेरा ध्यान महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण पर ज्यादा है। मैंने ‘शक्ति परियोजना’ नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके जरिए महिला को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है। वह 20 से ज्यादा गांवों का दौरा करके 5000 महिलाओं का जीवन बदल चुकी है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें