तुर्की के इस्तांबुल में इस साल 15 जुलाई को मिस ग्लोब इंटरनेशनल का ग्रैंड फिनाले होगा। टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व चंडीगढ़ दी कुड़ी करेगी।
विज्ञापन
2 of 5
चंडीगढ़ दौरे पर आई मिस ग्लोब इंडिया 2016 रामेया सिंह
- फोटो : अजय वर्मा
ये चंडीगढ़ दी कुड़ी है, रामेया सिंह। रामेया आज चंडीगढ़ में आई हुईं थीं। चंडीगढ़ में सेक्टर 32 स्थित शॉपिंस स्कूल में रामेया अपने पुराने शिक्षकों और सहपाठियों से भी मिलीं। रामया सिंह को तुर्की में होने जा रही मिस ग्लोब इंटरनेशनल 2016 प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
3 of 5
चंडीगढ़ दौरे पर आई मिस ग्लोब इंडिया 2016 रामेया सिंह
- फोटो : अजय वर्मा
गौरतलब है कि रामेया इस समय मिस ग्लोब इंडिया 2016 हैं। 3 जुलाई 1994 को चंडीगढ़ में जन्मी रामेया मॉडल और एक्ट्रेस हैं। रामेया एमसीएम डीएवी कॉलेज से इंगलिश में बीए ऑनर्स हैं। 21 वर्षीय रामया सिंह फैशन डिजाइन रच्चन सिंह अहलूवालिया की बेटी हैं।
4 of 5
चंडीगढ़ दौरे पर आई मिस ग्लोब इंडिया 2016 रामेया सिंह
- फोटो : अजय वर्मा
द ग्लैमंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रायोजित मिस ग्लोब इंटरनेशनल 2016 प्रतियोगिता जुलाई महीने में होगी। मिस ग्लोब इंटरनेशनल सौंदर्य प्रतियोगिताओं में सबसे पुरानी प्रतियोगिता है, जो आज भी कराई जाती है। हर साल 50 देशों की सुंदरियां इस खिताब के लिए प्रयास करती हैं।
चंडीगढ़ दौरे पर आई मिस ग्लोब इंडिया 2016 रामेया सिंह
- फोटो : अजय वर्मा
इस साल निखिल आनंद की कंपनी द ग्लैमंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड इस प्रतियोगिता को करा रही है। 15 जुलाई 2016 को तुर्की के इस्तांबुल में ओटोमन होटल में प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले होगा। यह ग्रैंड फिनाले दुनिया के विभिन्न देशों में नेशनल चैनल्स पर लाइव प्रसारित होगा।