फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते से बेरहमी का वीडियो FB पर वायरल, आरोपी पर 50 हजार का इनाम

Sat, 10 Sep 2016 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 4
कुत्ते के बुरा बर्ताव करते हुए लड़के - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक कुत्ते से बेरहमी से पेश आया। युवक का पता देने वाले को 50 हजार इनाम मिलेगा। इस इनाम की घोषणा इंटरनेशनल ह्यूमन सोसाइटी ने की है।
विज्ञापन

2 of 4
कुत्ते के बुरा बर्ताव करते हुए लड़के - फोटो : अमर उजाला
वीडियो, चंडीगढ़ से जुड़ा बताया जा रहा है। इसे लेकर संस्था की ओर से पुलिस विंडो में शिकायत भी दी गई है। इसमें दिख रहा है कि एक युवक उसे टांग से पकड़कर हवा में उछाल कर दीवार पर पटक रहा है। दीवार पर कुत्ते को पटकने के बाद वह दर्द से कहराता हुआ जान बचाकर भाग रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
कुत्ते के बुरा बर्ताव करते हुए लड़के - फोटो : अमर उजाला
इस कृत्य को अंजाम देने के बाद यह युवक अपने तीन साथियों के साथ अपनी दरिंदगी पर हंसता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को फेसबुक पर वीरवार को अपलोड किया गया है। इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया है।

 
विज्ञापन

4 of 4
कुत्ते के बुरा बर्ताव करते हुए लड़के - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल ह्यूमन सोसाइटी ने युवकों के इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। संस्था के सलाहकार स्वरनाली रॉय का कहना है कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि एक बेजुबान जानवर को इस तरह टार्चर किया गया।


यहां देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें