मंत्री के पोते ने कार से कुचलकर मुख्यमंत्री वीरभ्रद सिंह के भतीजे की हत्या कर दी। वारदात के 3 दिन बाद कई ऐसे राज खुलकर सामने आए हैं, जो हैरान करने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 8
अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
पहली बात, बीएमडब्ल्यू कार से हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष को रौंदकर फरार हुआ आरोपी बलराज सिंह रंधावा गुड़गांव में चंडीगढ़ पुलिस को गच्चा दे गया। पुलिस ने नाके लगाकर घेराबंदी की थी, मगर रंधावा को भी इसकी जानकारी मिल गई और उसने अपना रास्ता बदल लिया। चंडीगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि बलराज गुड़गांव में किसी जानकार के पास जा रहा था। इसी आधार पर पुलिस की टीम ने वहां नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
3 of 8
akansh
वहीं रविवार को सेक्टर-तीन थाना पुलिस ने सेक्टर-9 स्थित अकांक्ष के कैफे आकर वारदात वाली रात की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। उस रात जब अकांक्ष व दोनों आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ, उससे पहले 3:15 बजे आरोपी हरमेहताब उर्फ फरीद कैफे आया था। जबकि अकांक्ष को सुबह 5 बजे कुचला गया था। कैफे स्टाफ ने कैफे के आखिरी व्यक्ति के वहां से निकलने तक की फुटेज पुलिस को दे दी है। पुलिस अब उनके सरेंडर करने की आस में बैठी हुई है।
4 of 8
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को उम्मीद है कि मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा सोमवार को अदालत में सरेंडर कर देगा। इसके बाद उसको रिमांड पर लेकर पुलिस दूसरे आरोपी तक पहुंचने का प्लान बना रही है। पुलिस आरोपियों के परिजनों पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि पुलिस की पांच टीमें आरोपी फरीद की तलाश में दक्षिण भारत गई हुईं हैं, लेकिन पुलिस को अब तक कहीं से कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
5 of 8
Akansh
दूसरी ओर, पुलिस वारदात में इस्तेमाल बीएमडब्ल्यू कार भी बरामद नहीं कर पाई है। रविवार को चर्चा थी कि सोहाना के पास से कार बरामद हो गई है। लेकिन किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस सोमवार को आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल्स लेगी। पुलिस का मानना है कि वारदात के बाद से अब तक आरोपियों जरूर एटीएम या बैंक से पैसे निकाले होंगे। बैंक अधिकारियों से उनके पैसे निकालने की लोकेशन हासिल की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 8
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देश के एटरपोर्ट पर लुक आउट सर्कुलर जारी करने में काफी देर कर दी। वारदात के दो दिन बाद शनिवार को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। ऐसे में आरोपियों के पास देश छोड़कर भागने का पूरा मौका था। नेपाल जाने के लिए उनको किसी पासपोर्ट व वीजा की भी जरूरत नहीं है। पुलिस को यही डर है कि आरोपी हर मेहताब उर्फ फरीद बाहर न भाग गया हो।
विज्ञापन
7 of 8
Akansh
पुलिस ने शुरुआती जांच में काफी ढील बरती। पुलिस की जांच में तब तेजी आई जब उसको पता चला कि अकांक्ष हिमाचल के सीएम का भतीजा है। घटना वाले दिन ही सीएम वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटा विक्रमादित्य के साथ पीजीआई पहुंच गए थे। परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे कि हादसा वीरवार सुबह 5 बजे हुआ था। जिसके बाद कई घंटों तक आरोपी चंडीगढ़ व आसपास ही मौजूद थे।
हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह के साले के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
फोन नहीं उठा रहे अफसरः वहीं मामले पर पुलिस अधिकारियों ने मीडिया का फोन उठाना बंद कर दिया है। दिनभर अधिकारियों को फोन किया गया, लेकिन पुलिस ने फोन नहीं उठाया। अक्सर देखा गया है कि जब स्मार्ट व हाईटेक पुलिस बड़े मामलों को सुलझा पाने में कामयाब नहीं होती तो साइलेंट मोड पर चली जाती है।