सांकेतिक तस्वीर
ये ट्रेन होंगी लेट
गाड़ी संख्या 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 29 नवंबर से शुरू होकर दिल्ली डिवीजन में 60 मिनट और अंबाला डिवीजन में 60 मिनट लेट रहेगी। ट्रेन संख्या 54542 अंबाला कैंट-मेरठ सिटी पैसेंजर 30 नवंबर को सुचारू रहेगी, जबकि अंबाला कैंट-बराड़ा के बीच 40 मिनट देरी से चलेगी। मेंटीनेंस कार्य के चलते दिनभर का मेगा ब्लॉक लगाया जाएगा। जिसके चलते अंबाला-सहारनपुर के बीच गाड़ियों का आवागमन बंद रहेगा। कई गाड़ियां रद्द की गई हैं तो कुछ ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। कई ट्रेनों को किसी एक स्टेशन पर रोककर चलाया जाएगा। -हरिमोहन, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल