अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जब होनहारों ने मुख्यमंत्री खट्टर के साथ सेल्फी क्लिक की तो वे अलग ही अंदाज में नजर आए। आप भी देखिए।
विज्ञापन
2 of 7
Medhawi Students Samman
- फोटो : amar ujala
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को हरियाणा के सैकड़ों मेधावियों में खुशियां बांटीं। प्रदेश के इन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके साथ जमकर फोटो और सेल्फी खिंचवाई।
विज्ञापन
3 of 7
Medhawi Students Samman
- फोटो : amar ujala
मौका था ‘अमर उजाला’ की ओर से पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह का। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद ‘हरियाणा के भविष्य’ अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
4 of 7
Medhawi Students Samman
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने ‘अमर उजाला’ के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हरियाणा के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा। यह सम्मान उन्हें भविष्य निर्माण के प्रति प्रेरित करेगा। सरकारी स्कूलों के लिए निजी संस्थानों के इस तरह के योगदान से विद्यार्थियों को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 7
Medhawi Students Samman
- फोटो : amar ujala
समारोह में इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हरियाणा के दस-दस टापर स्टूडेंट्स के अलावा प्रत्येक जिले के शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाले ढाई सौ विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ‘अमर उजाला’ के कार्यकारी संपादक आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि उनका संस्थान हमेशा से ही हरियाणा का हितैषी रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
Medhawi Students Samman
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला प्रबंधन ने हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों को बुलंदियों पर पहुंचाने की मंशा से भी संस्थान लगातार खेलों से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहा है।
समारोह में हरियाणा के राज्यमंत्री ज्ञानचंद गुप्ता, कालका की विधायक लतिका शर्मा, अमर उजाला चंडीगढ़ के संपादक संजय अभिज्ञान, रोहतक के संपादक वीरेंद्र आर्या, एसआरएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एस राजाराजन, गुरुकृपा कैरियर के राजेश कुलहैरी, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्या भी मौजूद रहे।