फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राम रहीम ने पूछा- कैसा चल रहा है डेरा? तो छलक पड़े मां के आंसू...

Fri, 15 Sep 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Ram Rahim - फोटो : File Photo
साध्वी यौन उत्पीड़न मामले में सुनारिया जेल में बीस साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से वीरवार को उनकी मां नसीब कौर मिलने पहुंची। जेल में नसीब कौर ने करीब बीस मिनट तक डेरामुखी से बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 9
माता नसीब कौर - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार डेरामुखी की मां नसीब कौर राजस्थान के गंगानगर से राजस्थान नंबर की मारूती करेजा कार से चालक पंजाब के बटिंडा स्थित भारतनगर निवासी इकबाल के साथ शाम तीन बजकर दस मिनट पर सुनारिया जेल पहुंची। उनके साथ सुरक्षाकर्मियों की दो अन्य गाड़ियां थी। जेल रास्ते पर लगे पुलिस और पैरा मिलिट्री के संयुक्त नाके पर नसीब कौर की कार को जांच पड़ताल के लिए रुकवाया गया।
विज्ञापन

3 of 9
जिस कार में माता नसीब कौर आईं थीं - फोटो : अमर उजाला
यहां पर उनकी कार की गहनता से चेकिंग की गई। जांच पड़ताल की वीडियोग्राफी भी की गई। करीब दस मिनट तक जांच पड़ताल होने के बाद पुलिस ने नसीब कौर और उनके चालक का पहचान पत्र लिया। पहचान पत्र लेने के बाद दोनों को जेल में जाने दिया गया। वह एक बैग में राम रहीम के लिए कपड़े लेकर आई थी। 

4 of 9
Ram Rahim
खाने पीने और कपड़ों से भरी पड़ी थी कार 
जिस कार में डेरामुखी की मां जेल पहुंची थी वह प्लास्टिक के बैग से भरी पड़ी थी। किसी बैग में कपड़े थे तो किसी ने फल और मेवे थे। पुलिस व पैरा मिलिट्री के संयुक्त नाके पर चेकिंग के बाद कार को जाने दिया गया। लेकिन जब वह सारा सामान लेकर जेल में पहुंची तो यहां पर जेल प्रशासन ने कुछ सामान को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

5 of 9
राम रहीम
मां को देखकर भर आई डेरामुखी की आंखें 
अपनी घिनौनी करतूत के कारण जेल की चारदीवारी में सजा काट रहे राम रहीम को जब मुलाकात कक्ष में लाया गया तो मां को देखकर उसकी आंखें भर आई। डेरामुखी को देखकर उसकी मां भी रोने लगी। करीब पांच मिनट तक दोनों आंखों में आंसू लेकर बातचीत करते रहे। बाद में डेरा मुखी ने मां से डेरे में बारे में पूछा। नसीब कौर ने कहा कि वैसे तो सभी लोग फिलहाल राजस्थान में है। लेकिन डेरे में सारा काम काज सामान्य है। मां ने बताया कि कुछ दिन पहले ही डेरे में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। 
विज्ञापन

6 of 9
Ram Rahim - फोटो : File Photo
सामान्य कैदियों की मुलाकात बंद होने के बाद पहुंची नसीब कौर 
सामान्य कैदियों की मुलाकात का समय खत्म होने के बाद ही नसीब कौर जेल में पहुंची थी। ताकि सुरक्षा को लेकर कोई चूक न हो। सामान्य कैदियों की मुलाकात का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक होता है। जब राम रहीम को मुलाकात के लिए बैरक से बाहर निकाला गया तो सभी कैदियों को अपने बैरक में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

7 of 9
गुरमीत राम रहीम - फोटो : File Photo
भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम को मुलाकात कक्ष में लाया गया। इस पूरे वाक्या की वीडियोग्राफी करवाई गई। मुलाकात होने के बाद उनकी मां के साथ स्थानीय पुलिस को शहर की सीमा तक भेजा गया। वह हिसार से होती हुई राजस्थान के लिए रवाना हुई। 

8 of 9
राम रहीम - फोटो : SELF
सोमवार को अन्य परिजन आ सकते है मुलाकात करने 
जेल में आने के बाद पहली बार कोई परिजन राम रहीम से मिलने जेल में पहुंचा। डेरा मुखी करीब बीस दिन से जेल में बंद है। जेल नियमों के अनुसार उनक ी मुलाकात के लिए सोमवार और गुरुवार का दिन निर्धारित है। मां के आने के बाद अब सोमवार को डेरामुखी के अन्य परिजन भी जेल में राम रहीम से मुलाकात करने आ सकते है। इसकी सूचना जेल प्रशासन को पहले ही दे दी जाएगी।
विज्ञापन

9 of 9
राम रहीम - फोटो : SELF
बता दें कि डेरामुखी ने अपनी मां नसीब कौर, बेटे जसमीत सिंह, बेटी चरणप्रीत, अमरप्रीत और हनीप्रीत, पुत्रवधू हुस्नप्रीत, दामाद शान-ए-मीत और रूह-ए-मीत, डेरा मैनेजमेंट की अफसर विपासना और दान सिंह मिलने की इच्छा जताई थी। इनके नामों की सूची सिरसा प्रशासन को भेजी गई थी, लेकिन डेरे में विपासना को छोड़कर कोई नहीं मिला था। इस कारण सिरसा प्रशासन ने वेरिफिकेशन नहीं होने का दावा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें