फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्लर में करती थीं 'गंदा काम', बताया 1000 में क्यों बेचती थी जिस्म, 5 बड़े खुलासे

Tue, 22 Aug 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
Panipat Sex Racket
पार्लर में मसाज करने की आड़ में लड़कियां करती थीं 'गंदा काम', लेकिन पूछताछ में उन्होंने बताया कि क्यों वे जिस्म बेचती थीं। इसके अलावा कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।
विज्ञापन

2 of 9
sex racket busted
हरियाणा के पानीपत में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने थाना चांदनी बाग पुलिस स्टेशन से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक मॉल की बेसमेंट में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीजेएम ने चार मसाज पार्लरों से 13 युवतियों को पकड़ा। इनमें से एक की उम्र 18 साल से कम है, वहीं 8 लड़कियां अविवाहित हैं।
विज्ञापन

3 of 9
sex racket busted
सीजेएम ने बताया​ कि 7 लड़कियां पानीपत की है। 4 लड़कों और 13 लड़कियों को जमानत दे दी गई है। 13 लड़कियों और 1 लड़के को करनाल जेल रविवार को जमानत मिल गई। दो लड़कियों को मुचलका जमा नहीं होने के कारण रिहा नहीं किया गया, लेकिन जब इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि एक महिला अपने पति को नशा मुक्ति केंद्र में छोड़कर आई थी। सास साथ रह रही थी, इसलिए घर खर्च के लिए पार्लर आती थी।

4 of 9
Panipat Sex Racket
पांच लड़कियां शादीशुदा थीं, इनमें से तीन महिलाओं का तलाक हो चुका था। एक महिला का पति शराब का आदी निकला। महिलाओं ने बताया कि पैसे के लिए उन्हें ये सब करना पड़ता था। गिरोह के लोग कई लड़कियों को महीने की सैलरी पर रखते थे। कई लड़कियां करनाल, पानीपत से आती जाती थीं तो कई ने पानीपत में ही कमरा ले रखा था। सुबह से शाम 7 बजे तक ड्यूटी होती थी।
विज्ञापन

5 of 9
Panipat Sex Racket
सीजेएम ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से गर्भ रोकने का आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। सीजेएम थाना चांदनी बाग की बजाय पहले से ही पुलिस की एक टीम गठित कर डेकोय के साथ मसाज पार्लर में पहुंचे थे। यहां से करीब 8800 रुपये बरामद किए। इनमें तीन हजार रुपये सीजेएम द्वारा नोट किए हुए पाए गए। सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने का पता लगने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 9
Panipat Sex Racket
थाना चांदनी बाग प्रभारी ने सीजेएम को ही इस तरह की कार्रवाई न करने की सलाह दे डाली और कुछ युवतियों को जाने देने को कहा। सीजेएम ने खुद युवतियों को पकड़ने की बात कही और हाईकोर्ट में मामला ले जाने की चेतावनी दी। सीजेएम द्वारा हाईकोर्ट की चेतावनी देने पर एसएचओ के तेवर कुछ नरम हुए। सीजेएम द्वारा मीडिया के सामने पूरा मामला स्पष्ट करने के बाद एसएचओ ने सभी पर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

7 of 9
Panipat Sex Racket
सीजेएम मोहित अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम एक व्यक्ति ने सूचना दी कि सेक्टर-25 स्थित एक मॉल में मसाज पार्लर के नाम पर सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना देने वाले ने बताया कि सैक्स रैकेट पुलिस की शह पर चल रहा है। इसलिए सीजेएम को थाना पुलिस पर विश्वास नहीं था तो उन्होंने अपनी अलग से टीम गठित की। एक डिकोय को मसाज पार्लर में ग्राहक बनाकर भेजा गया। पार्लर में ग्राहक से एंट्री फीस एक हजार रुपये ली गई।

8 of 9
sex racket busted
करीब एक घंटे इंतजार करने के बाद डिकॉय को मसाज के लिए अंदर बुलाया। मसाज करते समय लड़की ने अश्लील हरकतें शुरू कर दी। उसने कहा कि यहां पर पूरी सर्विस दी जाती है। इसके बदले में उसने 1000 रुपए मांगे। इस दौरान लड़की से बचते हुए ग्राहक ने फोन करके सूचना दे दी तो टीम ने छापेमारी कर दी। कार्रवाई देर सायं करीब नौ बजे पूरी हुई। चार घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।  
विज्ञापन

9 of 9
Panipat Sex Racket
सेक्टर-25 स्थित एक मॉल में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट को पकड़ा है। सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।             
- संदीप कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें